समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुक्तापुर गांव में शनिवार की दोपहर डबल म’र्ड’र के दौरान अपराधियों की गोली के शिकार हुए उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत डढ़िया असाधर गांव निवासी ई-रिक्शा चालक गणेश कुमार सहनी के घर पहुंचे समाजसेवी राजू सहनी के प्रतिनिधियों ने मृतक के परिजन से मिलकर उनका हाल-चाल जाना तथा उन्हें करीब 6 माह का राशन उपलब्ध कराया।
बता दें की समस्तीपुर जिले के उजियारपुर क्षेत्र के रहने वाले राजू सहनी आसाम राज्य में रहकर व्यवसाय करते हैं। Samastipur Town Media पर जब उन्होंने “दिव्यांग ई-रिक्शा चालक के परिवार को भी अपराधियों ने उजारा; दिव्यांग पत्नी, दो छोटे-छोटे बच्चे और बूढ़ी मां पर टूटा दुःखों का पहाड़” संबंधित खबर देखी तो उन्होंने अपने निजी कोष से मृतका की पत्नी को राशन के साथ-साथ 30 हजार रूपए नगद राशि से भी सहयोग किया। प्रतिनिधिमंडल में भगवानपुर कमला के सरपंच पति जयराम सहनी, वरुण कुमार, ललित कुमार सिंह, चंद्रकांत सिंह, राजेश कुमार, हरेंद्र सहनी, नकुल सहनी, सुजित कुमार, पप्पू सहनी, मंटू पंडित, सियाराम राय, रंजीत साह, उदय राय आदि शामिल रहे।
समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…
समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…
बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…
पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को राष्ट्रीय…