Samastipur

धर्मपुर हाई स्कूल में एक करोड़ 98 लाख की लागत से बनेगा विद्यालय भवन, विधायक ने किया शिलान्यास

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- धर्मपुर हाई स्कूल में करीब एक करोड़ 98 लाख की लागत से बनने वाले विद्यालय के नए भवन का विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने गुरुवार को शिलान्यास किया। शिलान्यास समारोह की अध्यक्षता राजद के जिला महासचिव राकेश यादव ने की और संचालन वार्ड पार्षद व राजद महिला सेल की जिलाध्यक्ष पिंकी राय ने किया। शिलान्यास के बाद विधायक ने कहा कि इस विद्यालय में बहुत दिनों से नए वर्ग कक्ष के निर्माण की मांग हो रही थी।

इसके लिए उन्होंने बिहार विधानसभा में कई बार सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया। जिसके बाद विद्यालय के नए भवन हेतु लगभग 01 करोड़ 98 लाख रुपये स्वीकृत हुआ। उन्होंने कहा कि विद्यालय का नया भवन लगभग 4400 वर्ग फीट में बनेगा। यह तीन मंजिल का होगा। इसमें 18 वर्ग कक्ष, 12 शौचालय, एक स्टाफ रूम तथा एक बालिका कॉमन रूम होगा। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के चहुमुखी विकास को वे कृतसंकल्पित हैं। वे हर एक समस्याओं के समाधान को अपने स्तर से इमानदार प्रयास किया है।

मौके पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, जिला राजद उपाध्यक्ष रामविनोद पासवान, जिला महासचिव राकेश यादव, समाजसेवी रामचंद्र राय, मीडिया प्रभारी मन्नू पासवान, पैक्स अध्यक्ष अशोक साह, राजद जिला महासचिव मो. परवेज आलम, राजद किसान सेल के प्रदेश महासचिव हरेंद्र कुमार, राजद किसान सेल के जिलाध्यक्ष राकेश कुशवाहा, राजद नेता जेके यादव, राजा कुमार, योगेन्द्र पंडित, रामकुमार राय, मनोज कुमार राय, मनोज पटेल, विमल पासवान, सैयद फैसल आलम मन्नू आदि मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ानों पर बार-बार लग रहा Break, कोलकाता और मुंबई की फ्लाइट शेड्यूल से बाहर

हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:05 से 18 मिनट विलंब…

1 घंटा ago

25 मार्च तक काम पर नहीं लौटे CO तो एक्शन के लिए रहें तैयार, विजय सिन्हा ने कर ली बड़ी तैयारी

बिहार में हड़ताल पर गए राजस्व अधिकारियों को सरकार ने सख्त चेतावनी दी है. उपमुख्यमंत्री…

1 घंटा ago

बलिदान दिवस पर ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा 407 यूनिट रक्त संग्रह, DM ने शिविर का किया उद्घाटन

समस्तीपुर : बलिदान दिवस के अवसर पर ग्रामीण रक्तदान संघ के तत्वावधान में संत कबीर…

4 घंटे ago

सनातन रक्तदान समूह द्वारा शहीदों की याद में लगाया गया रक्तदान शिविर, 441 यूनिट रक्त संग्रह

समस्तीपुर : देश के वीर सपूत शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद एवं राजगुरु के पावन…

4 घंटे ago

बिहार में इंटर रिजल्ट से निराश छात्रा ने की आ’त्म’ह’त्या, सेकेंड डिवीजन आने से तनाव में थी

बिहार के मुजफ्फरपुर दर्दनाक वाक्या हुआ है. जिले के सरैया थाना क्षेत्र में इंटरमीडिएट परीक्षा…

5 घंटे ago

क्या फिर एक होंगे चाचा-भतीजा? पशुपति पारस के पैर छूकर चिराग पासवान ने लिया आशीर्वाद

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।…

8 घंटे ago