समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड में बीपीएसी से हुए शिक्षक बहाली प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा मामले को लेकर शिक्षा विभाग के प्राथमिक शिक्षा निदेशक पंकज कुमार द्वारा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्णदेव महतो को निलंबित किये जाने के बाद समस्तीपुर जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर गुप्ता ने बिथान के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार मिश्र को विभूतिपुर प्रखंड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इसको लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा शनिवार को आदेश भी जारी किया है।
समस्तीपुर जिला प्रशासन द्वारा गठित जांच कमिटी के अध्यक्ष सह अपर समाहर्ता (आपदा) राजेश कुमार सिंह के रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकी शिक्षा के निदेशक पंकज कुमार ने विभूतिपुर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्णदेव महतो को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई चलाने का भी निर्देश दिया था।
प्राथमिकी शिक्षा निदेशक के द्वारा जारी पत्र के अनुसार विभूतिपुर के तत्कालीन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्णदेव महतो द्वारा प्रधानाध्यापकों की मिली-भगत से 8 फर्जी बीपीएससी शिक्षकों का योगदान कराये जाने का जांच प्रतिवेदन प्राप्त हुआ था। जिसके बाद बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली 2005 के सुसंगत प्रावधानों के तहत तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया गया था।
वहीं निलंबन अवधि में कृष्णदेव महतो का मुख्यालय दरभंगा जिला शिक्षा पदाधिकारी का कार्यालय बनाया गया है। निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ता का भुगतान जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) दरभंगा से किया जाएगा। बताते चलें कि तीन महीने बाद ही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्णदेव महतो सेवानिवृत्त होने वाले थे। उससे पहले ही उनपर निलंबन की कार्रवाई हो गयी।
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…