Samastipur

समस्तीपुर: माॅल से घर लौट रहे कर्मी से ब’दमाशों द्वारा बाइक लू’टने की कोशिश, विरोध करने पर मारी गो’ली, चल रहा इलाज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत कमरांव प्राथमिक विद्यालय के पास शुक्रवार की रात करीब साढ़े 9 बजे बाइक सवार बदमाश ने बाइक लूट पाट के दौरान एक युवक को सीने ने गोली मार दी जिससे वह जख्मी हो गया। जख्मी युवक को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से युवक की नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकत्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

जख्मी बाइक सवार युवक की पहचान बुलाकिपुर वार्ड संख्या-9 निवासी शंकर राय के 20 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में की गयी है। बताय जाता है कि युवक दलसिंहसराय के एक मॉल में काम करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान दलसिंहसराय-अंगारघाट रोड के कमरांव प्राथमिक विद्यालय खजूरबाना के पास पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर बाइक रोकते हुए बाइक मांगा। लेकिन युवक ने जब बाइक देने से इनकार कर दिया तो बदमाशो ने सीने में गोली मारकर बिना बाइक लूटे अपनी बाइक से फरार हो गया।

पुलिस का बयान :

इस संबध में दलसिंहसराय थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन ने बताया कि युवक को गोली लगी है। लेकिन कोई लूटपाट नहीं हुई। लेकिन युवक के होश में आने के बाद ही मामला स्पष्ट होगा। जख्मी के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

3 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

3 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

6 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

9 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

13 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

14 घंटे ago