समस्तीपुर :- भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की लोकल कमिटी दलसिंहसराय-विद्यापतिनगर की ओर से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर टिप्पणी करने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ प्रतिरोध मार्च निकाला। प्रतिरोध मार्च NH-28 सरदारगंज चौक पर आकर सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता कामरेड रामसेवक राय ने किया।
सभा को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अमित शाह ने जो बाबा भीमराव अंबेडकर पर अपमानजनक टिप्पणी की है इससे पूरे देश आक्रोश में है। जगह-जगह पुतला दहन कर विरोध प्रकट किया जा रहा है, लेकिन सरकार मौन है। पार्टी माँग करती है कि अमित शाह इस्तीफा दें तथा देश में एक देश एक चुनाव का जो प्रस्ताव है इसे समाप्त करें। यह देश के हित में नही है।
अंत मे देश के गृह मंत्री अमित शाह का पुतला जलाकर विरोध प्रकट किया गया। सभा को अंचल मंत्री नीलम देवी, जिला सचिव मंडल सदस्य विधानचंद्र , रामनरेश दास, रंजीत राय, महेंद्र सिंह, हरेराम सिंह, अखिलेश राय, अर्जुन राय, रामवृक्ष प्रसाद, सुनीता देवी, रुवी देवी, जनकलाल महतो, शंकर झा, सुधीर साह, रामगोविंद ठाकुर, अरविंद रॉय, राजेन्द्र राय, केशव कुमार, धरवेंद्र आदि वक्ताओं ने संबोधित किया।
समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…
समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…
समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…