Samastipur

समस्तीपुर CPS स्कूल में बड़ी बहन की जगह सीटेट की परीक्षा दे रही छोटी बहन धरायी, FIR दर्ज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के ताजपुर रोड स्थित सीपीएस स्कूल में शनिवार को सीटेट परीक्षा के दौरान एक युवती को दूसरे की जगह परीक्षा देने के आरोप में पकड़ा गया। बताया गया है कि उक्त युवती कथित तौर पर अपनी बड़ी बहन की जगह परीक्षा देने के लिए पहुंची थी। इसको लेकर स्कूल के प्राचार्य मो. आरिफ के आवेदन पर नगर थाने प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

बताया गया है कि शनिवार को प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान बायोमेट्रिक एवं आधार कार्ड की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान बहादुरपुर दरभंगा निवासी कुमारी रानी को फर्जी तरीके से परीक्षा में शामिल होते हैं पकड़ा गया। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह अपनी बड़ी बहन कुमारी शारदा के स्थान पर गैर कानूनी ढंग से परीक्षा दे रही थी।

उपलब्ध प्रमाण पत्र एवं कागजात की जांच के उपरांत उस अभ्यर्थी को तत्काल परीक्षा से निष्कासित करके पूछताछ की गई। जिसमें उसने लिखित और मौखिक रूप से इस फर्जी कार्य में लिप्त होने की बात स्वीकार की। इसके बाद उसे विद्यालय में ही अलग कमरे में बिठाया गया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पूरी जानकारी प्राप्त करने के बाद युवती के खिलाफ स्कूल के प्राचार्य ने समस्तीपुर नगर थाना में मुकदमा दर्ज कराया है।

वहीं नगर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने Samastipur Town मीडिया को बताया कि युवती के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, जिनमें धारा 319(2)/318 (4)/ 338/336(3)/ बीएनएस 2023 अधिनियम शामिल हैं। युवती को पुलिस ने हिरासत में ले आगे की कार्रवाई कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

2 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

2 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

12 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

12 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

12 घंटे ago