Samastipur

लंबे समय से बंद सिनेमा हॉल ‘लक्ष्मी टाॅकिज’ में चोरी करते धराया युवक, अब तक 10 लाख से अधिक के सामान की हो चुकी है चोरी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित एक सिनेमा हाॅल लक्ष्मी टाॅकिज में रविवार को चोरी करते एक युवक को सिनेमा हाॅल के कर्मियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया वहीं एक अन्य युवक वहां से फरार हो गया। गिरफ्तार युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के चीनी मिल चौक के गुड्डू राम के पुत्र सागर राम के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार सागर कुमार अपने एक साथी चायनीज नाम के युवक के साथ सिनेमा हॉल में पीछे के रास्ते से जाकर कुछ कबाड़ी व अन्य सामान चुरा रहा था। इसी दौरान सिनेमा हॉल कर्मियों की नजर उसपर पड़ी तो एक युवक को पकड़ लिया वहीं एक अन्य वहां से फरार हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद वहां पहुंचे पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से चोरी की गई कुछ सामान की बरामद भी किया है।

मामले में सीनेमा हाल संचालक चंद्रभूषण सिंह के पुत्र रौशन कुमार ने नगर थाने में प्राथमिक दर्ज करायी है। रोशन कुमार ने बताया कि सिनेमा हॉल से अब तक लगभग 10 लाख रुपए के सामान की चोरी हो चुकी है इसमें कई महंगे उपकरण, पंखे, लोहे के अन्य सामग्री समेत अन्य सामान भी गायब हो चुके हैं। चोर लंबे समय से चोरी की घटना को अंजाम दे रहा था। मामले को लेकर नगर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि सिनेमा हॉल लंबे समय से बंद है। संचालक के द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गई है, कुछ सामान की बरामदगी की गई है वहीं अन्य गायब सामान की भी बरामदगी के लिये छापेमारी की जा रही है। वहीं गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

9 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

10 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

10 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

10 घंटे ago