Samastipur

फर्जी BPSC शिक्षक बहाली मामला: विभूतिपुर के BEO हुए निलंबित, रिटायर्मेंट के बचे थे मात्र 3 महीने

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर में बीपीएसी से हुए शिक्षक बहाली प्रक्रिया में अनियमितता मामले में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्णदेव महतो को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई शिक्षा विभाग के प्राथमिक शिक्षा निदेशक पंकज कुमार ने समस्तीपुर जिला प्रशासन के जांच कमिटी के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के रिपोर्ट के आधार पर की है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर विभागीय कार्रवाई चलाने का भी निर्देश दिया है।

प्राथमिक शिक्षा निदेशालय से जारी पत्र में कहा गया है कि समस्तीपुर जिला पदाधिकारी के रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। विभूतिपुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विभूतिपुर कृष्णदेव महतो द्वारा प्रधानाध्यापकों की मिली-भगत से 8 फर्जी बीपीएससी शिक्षकों का योगदान कराये जाने का जांच प्रतिवेदन प्राप्त हुआ है। यह मामला गंभीर प्रवृति का है।

कृष्णदेव महतो पर समस्तीपुर जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा भी कई गंभीर आरोप प्रतिवेदित किये गए हैं। उनके उपर लगे आरोपों की प्रकृति की गंभीरता को देखते हुए बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली 2005 के सुसंगत प्रावधानों के तहत तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई के अधीन किया जाता है।

निलंबन अवधि में कृष्णदेव महतो का मुख्यालय दरभंगा जिला शिक्षा पदाधिकारी का कार्यालय बनाया गया है। निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ता का भुगतान जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) दरभंगा से किया जाएगा। बताते चलें कि तीन महीने बाद ही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्णदेव महतो सेवानिवृत्त होने वाले थे। उससे पहले ही उनपर निलंबन की कार्रवाई हो गयी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

8 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

8 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

8 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

11 घंटे ago