Samastipur

समस्तीपुर में शादी समारोह के दौरान युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर ह’त्या, जांच में जुटी पुलिस

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के मोरवा आनंदपुर गांव में सुखदेव यादव के घर से बारात निकलने की तैयारी चल रही थी इसी बीच अज्ञात बदमाशों द्वारा एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के ही मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चकनूर निवासी मो. महताब उद्दीन के 24 वर्षीय पुत्र मो. अमन उर्फ डेविड के रूप में की गई है।

घटना को लेकर बताया गया है कि बुधवार की रात करीब 10 बजे बारात निकलने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच कुछ बारात निकलने से पहले भोजन भी कर रहे थे, उसमें अमन भी शामिल था। तभी वहां पहुंचे कुछ बदमाशों ने मो. अमन के उपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की सूचना पर सदर अस्पताल पहुंचे एएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक के शरीर में तीन गोली लगी है। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा भी बरामद किया है। मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। जल्द ही बदमाश की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

54 मिनट ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

1 घंटा ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

11 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

11 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

12 घंटे ago