Samastipur

समस्तीपुर: बहन का भतीजा करता था प्यार, ‘मौसी’ ने शादी से किया इनकार तो सामने रख दी ‘अश्लील तस्वीर’, युवती ने खत्म कर ली अपनी जिंदगी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बेगूसराय जिले के बछवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत रसीदपुर गांव में एक 17 साल की लड़की ने फांसी लगाकर जान दे दी। लड़की समस्तीपुर जिले की रहने वाली थी और पिछले चार साल से अपनी मौसेरी बहन के यहां रहकर पढ़ाई कर रही थी। उसका बहन के भतीजे अवधेश कुमार से प्रेम प्रसंग था। युवक ने उस पर शादी का दबाव बनाया, लेकिन रिश्तेदारी ( मौसी ) होने के कारण लड़की ने मना कर दिया। इसके बाद युवक ने उसे आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इस धमकी से डरकर और शर्मिंदगी के कारण लड़की ने आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बहन के भतीजे से था प्रेम प्रसंग

मृतका मैट्रिक की छात्रा थी। वह अपनी मौसेरी बहन के घर रसीदपुर में पिछले चार सालों से रह रही थी। यहीं उसकी मुलाकात बहन के भतीजे अवधेश कुमार से हुई और दोनों में प्यार हो गया। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। कुछ समय बाद अवधेश ने लड़की पर शादी के लिए दबाव डालना शुरू कर दिया। लेकिन लड़की ने रिश्तेदारी का हवाला देते हुए शादी से इनकार कर दिया। अवधेश लड़की का चचेरा भतीजा लगता था।

शादी से इनकार पर धमकी

शादी से इनकार मिलने पर अवधेश ने लड़की को धमकाना शुरू कर दिया। दो दिन पहले वह लड़की के घर आया और उसे गालियां दीं। उसने धमकी दी कि अगर वह शादी नहीं करती है तो वह उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल कर देगा। यह धमकी लड़की के लिए असहनीय हो गई। वह शर्मिंदगी और डर से घिर गई। नतीजतन, रविवार देर शाम को उसने अपनी बहन के घर में ही फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में खुदकुशी का ख्याल आता है तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है। तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें। आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं। यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे। याद रखिए जान है तो जहान है।)

Avinash Roy

Recent Posts

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

2 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

6 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

6 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

7 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

7 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

7 घंटे ago