समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत डढ़िया असाधर गांव में रविवार को चौर में नीलगाय पर एक शिकारी ने गोली चलाई। इस दौरान वह गोली घास काट रही एक किशोरी को जा लगी। किशोरी के दाहिने जांघ में गोली लगी है, जिसे ग्रामीणों के सहयोग से शहर के काशीपुर स्थित माला नर्सिंग होम में डॉ. सौरव के यहां निजी भर्ती कराया गया है। नाबालिग की पहचान डढ़िया असाधर गांव के मो. वकील की पुत्री तबस्सुम (14 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही अंगार घाट थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। उधर गोली लगते ही शिकारी फरार हो गया।
किशोरी की मां ने बताया कि तबस्सुम बकरी के लिए घास लेने के लिए डढ़िया असाधर गांव के चौर में गई थी। वहां पर तीन-चार लोग नीलगाय की शिकार कर रहे थे। इधर-उधर भटक रहे नीलगाय पर गोली चला रहे थे। इसी दौरान घास काट रही तबस्सुम को जांघ में एक गोली लग गई। किशोरी के चीखने चिल्लाने पर शिकारी वहां से भाग खड़ा हुआ। उधर हल्ला होने पर जुटे आसपास के लोगों ने तत्काल किशोरी को समस्तीपुर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है जहां किशोरी का उपचार चल रहा है।
इधर अंगारघाट थाना अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया कि कुछ शिकारी डढ़िया असाधर गांव स्थित चौर में नीलगाय पर गोली चला रहे थे। गोली किशोरी को जांघ में जा लगी है। नीलगाय का शिकार करना कानूनन अपराध है। इस घटना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शिकारी के बारे में पता लगाया जा रहा है जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।
समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…
बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…
समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…
समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…