Samastipur

‘आनंद फाउंडेशन’ के स्थापना दिवस पर पटेल मैदान में ‘स्कूल ऑफ सॉकर’ द्वारा एक दिवसीय फुटबॉल मैच का आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- शहर के पटेल मैदान में आनंद फाउंडेशन के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर स्कूल ऑफ सॉकर फुटबॉल अकादमी के द्वारा एक दिवसीय फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। जिसमें अंडर-14 बालक वर्ग के खिलाड़ी ने भाग लिया। जिसमें गोल्डेन बेवी फुटबॉल एकेडमी आरा बनाम स्कूल आफ़ सॉकर समस्तीपुर के बीच खेला गया। दोनों ही टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। अंततः स्कूल ऑफ सॉकर ने 1-0 से विजय प्राप्त की।

मुख्य अतिथि जिला फुटबॉल संघ के कन्वेनर उमेश कुमार, मेन्स कांग्रेस रेलवे के अभिनंदन यादव, आनंद फाउंडेशन के फाउंडर डॉ. एन के आनंद, स्काउट एंड गाइड के अधिकारी शंकर कुमार, खगड़िया डी.ओ.सी विनोद कुमार, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अभिनाव अंशु उपस्थित रहे। विजेता एवं उपविजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी, मेडल एवं आनंद फाउंडेशन के तरफ से सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। वहीं सुपर-40 फिजिकल अकादमी के द्वारा बेस्ट-22 का अवॉर्ड राजन कुमार को दिया गया।

वहीं किड्स एंड मॉम डांस क्लासेस के संस्थापक राजा गांधी के द्वारा आरा टीम के अनिमेष कुमार को मैन ऑफ दी मैच का अवॉर्ड दिया गया। मैच के मुख्य निर्णायक के रूप में अजीत कुमार एवं रितेश कुमार ने अहम भूमिका निभाई एवं उज्जवल भविष्य की कामना दी गई। जिला फुटबॉल संघ के संयुक्त सचिव एवं स्कूल ऑफ सॉकर अकादमी के संस्थापक रंजन गाँधी के द्वारा आए सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर अभिवादन किया गया। मौके पर उपस्थित स्कूल ऑफ सॉकर के अध्यक्ष भोला कुमार, नंदू कुमार, गुड्डू कुमार, विजय कुमार, चुन्नू एवं सभी फुटबॉल प्रेमी उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

47 मिनट ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

2 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

3 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

10 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

12 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

14 घंटे ago