Samastipur

समस्तीपुर अंबेडकर आवासीय बालिका उच्च विद्यालय के प्राचार्य नाबालिग छात्राओं से छे’ड़खानी के मामले में गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित राजकीय अंबेडकर आवासीय बालिका उच्च विद्यालय के प्राचार्य असगर कमाल (58 वर्ष) को छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बता दें कि पांच दिसंबर को जिला कल्याण पदाधिकारी प्रसून परिमल ने एससी/एसटी थाने में प्राचार्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

आवेदन में कल्याण पदाधिकारी ने कहा है कि तीन दिसंबर को प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सह राजकीय अंबेडकर आवासीय बालिका उच्च विद्यालय की प्रबंधक रश्मि कुमारी से सूचना मिली कि प्राचार्य असगर कमाल ने कक्षा चार, सात, आठ व नौ की छात्राओं के साथ छेड़खानी की है। इसके बाद प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ने सत्यापन के लिए स्कूल का निरीक्षण किया।

छात्राओं ने बताया कि प्राचार्य ने गलत नीयत से उनके शरीर को स्पर्श किया है। सत्यापन के समय विद्यालय की शिक्षिका व छात्रावास अधीक्षक अर्चना कुमारी, शिक्षिका कंचन माला, संजू कुमारी, कम्यूटर शिक्षिका ऋचा कुमारी उपस्थित थीं। जिला कल्याण पदाधिकारी के आवेदन के आलोक में पाक्सो व एससी/ एसटी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी प्राचार्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार बदमाश मुंशी गिरफ्तार, एक का हो चुका है एनकाउंटर, दो अन्य कुख्यात की तलाश जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार कुख्यात अपराधियों के मामले में पुलिस…

59 मिनट ago

समस्तीपुर SP ने कल्याणपुर के अपर थाना अध्यक्ष के वेतन पर लगायी रोक, जानें क्या है पूरा मामला…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…

4 घंटे ago

कंगना रनौत ने कहा- “टपोरी की तरह आते हैं राहुल गांधी, हम सभी महिलाओं को शर्मिंदगी महसूस होती है”

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद व लोकसभा…

4 घंटे ago

जदयू विधायक विभा देवी के बेटे की हादसे में दर्दनाक मौत, अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई थार

बिहार के पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव और नवादा की विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र…

5 घंटे ago

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

14 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

14 घंटे ago