Samastipur

आचार्य उदयन की जन्म-कर्म स्थली समस्तीपुर के करियन में पहुंची ‘द प्लुरल्स’ पार्टी चीफ पुष्पम प्रिया चौधरी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के करियन गाँव में 975 ई. में जन्मे आचार्य उदयन विश्व के महानतम दार्शनिकों में एक माने जाते हैं। वे भारतीय दर्शन के छह मुख्य संप्रदायों में एक “न्याय दर्शन” के जीनियस विद्वान थे जिन्होंने न्याय के शुद्ध तर्कवाद (लॉजिक) में तार्किक धर्म का समावेश किया। 11वीं शताब्दी में नास्तिक बौद्ध दर्शन के विपरीत उन्होंने अपनी विश्वप्रसिद्ध रचना “न्यायकुसुमांजलि” में आठ तर्कों के आधार पर ईश्वर के अस्तित्व को सिद्ध किया। आचार्य उदयन की तुलना 13वीं शताब्दी के प्रसिद्ध यूरोपियन दार्शनिक थॉमस एक्विनस के साथ की जाती है जिन्होंने आचार्य उदयन की तरह ही ईश्वर के अस्तित्व को तर्क के आधार पर सिद्ध करने की कोशिश की।

बिहार को ज्ञान की भूमि माना जाता है। लेकिन यह ज्ञान सिर्फ़ बुद्ध और महावीर का ज्ञान नहीं है बल्कि मुख्य धारा के जीनियस दार्शनिकों – उपनिषदों के याज्ञवल्क्य, न्याय के गौतम, सांख्य के कपिल, मीमांसा के जैमिनी जैसे प्राचीन दार्शनिकों और बाद में मध्यकालीन अद्वैत के मंडन, सर्वतंत्रस्वतंत्र वाचस्पति, न्याय के उदयन और गंगेश जैसे महारथी दार्शनिकों के ज्ञान से भी समृद्ध हुआ है जिन्हें पूरे विश्व में पहचान मिली हुई है।

दुर्भाग्यवश हम अपने बिहार में ही ऐसे महान विद्वानों और उनके योगदानों को भूल चुके हैं। आज बिहार की युवा नेता पुष्पम प्रिया चौधरी जो स्वयं लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स की स्टूडेंट रही हैं, वे आज करियन गाँव पहुँचीं और आचार्य उदयन के पवित्र स्थल पर उनकी विश्वप्रसिद्ध रचना “न्यायकुसुमांजलि” के दो संस्करणों की 11-11 प्रतियाँ पुस्तकालय की शुरुआत के लिए अर्पित कीं ताकि न सिर्फ़ इस पावन धरती को राष्ट्रीय और विश्वस्तरीय पहचान मिले बल्कि गाँव व समस्तीपुर के बच्चों में भी आचार्य उदयन जैसा जीनियस बनने की प्रेरणा मिले।

पुष्पम प्रिया चौधरी ने राज्य सरकार से माँग की शीघ्र ही आचार्य उदयन के गाँव में संस्कृत विद्यालय का जीर्णोद्धार किया जाय और साथ ही एक भव्य पुस्तकालय का निर्माण किया जाय। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से माँग किया कि आचार्य उदयन के गाँव को धरोहर का दर्जा मिले और उनके नाम पर समस्तीपुर में केंद्र प्रायोजित एक दर्शन संस्थान का निर्माण किया जाय।

कार्यक्रम में द प्लुरल्स पार्टी के महासचिव अनुपम कुमार सुमन, प्रदेश महासचिव कुमार कन्हैया, प्रदेश संयुक्त सचिव सौरभ सुमन व आदर्श चौधरी, ज़िला अध्यक्ष आदित्य विनय, ज़िला सचिव शिवम यादव , कोषाध्यक्ष आशीष चांदना, जिला उपाध्यक्ष दिनेश जी , उप सचिव राजू पाठक , प्रखंड अध्यक्ष रजनीकांत तथा निशांत सिंह, रवीश भारती सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

छात्र संगठन AISA ने JNU के पूर्व अध्यक्ष की पुण्यतिथि मनायी, श्रद्धांजलि देकर किया नमन

समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शहर के माल गोदाम चौक स्थित…

2 घंटे ago

पटना में अपार्टमेंट में घुस कारोबारी को गोली मारी, फायरिंग करते हुए अटल पथ की ओर भागे बदमाश

पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…

5 घंटे ago

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

14 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

14 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

17 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

20 घंटे ago