Samastipur

Patna Metro: गुड न्यूज, विधानसभा चुनाव से पहले मिलेगी पटना मेट्रो की सौगात; आ गई संभावित डेट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार की राजधानी पटना में मेट्रो रेल परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है। राज्य सरकार और मेट्रो अधिकारियों ने अगस्त 2025 तक पटना के पांच स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवा शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। सबकुछ ठीक रहा तो 15 अगस्त 2025 को इन स्टेशनों के बीच प्रायोरिटी के तौर पर परिचालन शुरू हो जाएगा। कहा जा रहा है कि बिहार सरकार विधानसभा चुनाव से पहले-पहले हर हाल में पटना मेट्रो का परिचालन शुरू करना चाह रही है।

दरअसल, बिहार में साल 2025 के अंत तक विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में बिहार की डबल इंजन सरकार चुनाव से पहले सभी निर्माणाधीन कार्यों को पूरा कर लेना चाहती है। यही वजह है कि सरकार विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जल्द से जल्द सभी बाकी बचे कार्यों को पूरा करने का लगातार निर्दश दे रही है। खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कई बार अधिकारियों से कह चुके हैं कि विधानसभा चुनाव से पहले सभी अधूरे कार्यों को पूरा करने को कह चुके हैं।

प्रायोरिटी कॉरिडोर पर फोकस

शुरुआत में, आईएसबीटी, जीरोमाइल, भूतनाथ, खेमनीचक और मलाही पकड़ी स्टेशनों को जोड़ने वाले लगभग 6 किलोमीटर लंबे प्रायोरिटी कॉरिडोर पर काम किया जा रहा है। बुधवार को हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में इस कॉरिडोर के निर्माण कार्य की समीक्षा की गई और इसे तेजी से पूरा करने पर जोर दिया गया।

निर्माण कार्य में तेजी

पटना मेट्रो के प्रबंध निदेशक सह नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक हुई। वरीय अधिकारियों की इस बैठक में पटना मेट्रो के निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा की गई। अभय कुमार सिंह ने कहा कि मलाही पकड़ी से आईएसबीटी तक के प्रायोरिटी कॉरिडोर पर काम तेजी से चल रहा है और इसे 15 अगस्त 2025 तक शुरू करने की पूरी कोशिश की जा रही है।

मंत्री ने किया निरीक्षण

पटना मेट्रो में कुल दो कॉरिडोर हैं – ईस्ट-वेस्ट और नॉर्थ-साउथ। दोनों कॉरिडोर की कुल लंबाई लगभग 31 किलोमीटर है और इन पर 24 स्टेशन बनेंगे। बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन ने बुधवार को आईएसबीटी मेट्रो रेल डिपो का दौरा किया और निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने ट्रायल ट्रैक का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को समय पर परियोजना पूरी करने के निर्देश दिए।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: खनन विभाग का डाटा ऑपरेटर 50000 का घूस लेते गिरफ्तार, कई अधिकारी-कर्मचारी फरार

बिहार में निगरानी विभाग (Vigilance Department) ने भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की…

6 मिनट ago

मॉडिफाइड बाइक और तेज आवाज वाले साइलेंसर पर समस्तीपुर पुलिस की छापेमारी, तीन बाइक जब्त

समस्तीपुर : जिले में मॉडिफाइड मोटरसाइकिलों, तेज आवाज वाले साइलेंसर और ताजपुर - बख्तियारपुर फोरलेन…

3 घंटे ago

समता पार्टी के संस्थापक सदस्य शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

समस्तीपुर : समता पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस…

5 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में सफल सिजेरियन के साथ प्रसव सेवा का शुभारंभ

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल…

10 घंटे ago

अपहरण की प्राथमिकी के बीच युवती खुद पहुंची कल्याणपुर थाने, पुलिस ने दर्ज किया बयान, जानें युवती ने क्या बताया…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 22 वर्षीया एक युवती के कथित…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के शहीद सीताराम यादव के पुत्र की शिक्षा का जिम्मा उठाएंगे होली मिशन स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. धर्मांश रंजन

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार एवं होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के…

14 घंटे ago