Samastipur

आउटसोर्स एजेंसी से लाइब्रेरियन बहाली स्थगित करने की मांग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिसद (SCERT) पटना द्वारा आउटसोर्स एजेंसी के मध्यम से पूरे बिहार में 70 पदों पर लाइब्रेरियन बहाली प्रक्रिया की जा रही है। जिसमें गड़बड़ी का आरोप लगाकर बिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विकास चंद्र सिंह ने अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ सचिवालय स्थिति शिक्षा विभाग कार्यालय में शिक्षा मंत्री सुनिल कुमार से मुलाकात किया। जिसमें ज्ञापन के माध्यम से बहाली प्रक्रिया को नियम पुर्वक आरक्षण का पालन करते हुए बिहार के सभी लाइब्रेरी डिग्री धारी छात्रों को शामिल होने का मौका दिये जाने एवं आउटसोर्सिंग के माध्यम से हो रहे बहाली को स्थगित करने की मांग की।

उनका आरोप है कि आउटसोर्सिंग कंपनी 2 से 3 लाख रुपये प्रति छात्रों से मांग कर रही हैं। आउटसोर्सिंग बहाली प्रक्रिया को स्थगित करने की मांग के बाद बाद शिक्षा मंत्री ने अपने अधिकारियों से पूरे मामले को जांच करने की बात कही। साथ ही राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिसद के निर्देशक एवं राज्यपाल के प्रधान सचिव को भी पत्र के माध्यम से शिकायत किया गया हैं।

वहीं लाइब्रेरी एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास चंद्र सिंह ने इस बहाली प्रक्रिया को सरकार के नियम को पालन करते हुए साथ राज्य शिक्षा सोध एवं प्रशिक्षण परिसद द्वारा इस बहाली को स्वयं कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर आउटसोर्सिंग कंपनी के माध्यम से बहाली प्रक्रिया की जाती हैं तो लाइब्रेरी एसोसिएशन आने वाले दिनों में विरोध प्रदर्शन करेगी साथ ही उच्च न्यायालय का भी दरवाजा खटखटाया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष लोकेश कुमार, पटना जिला अध्यक्ष हर्षित राज्य, शुभम कुमार, रवि मालाकार, प्रणव कुमार उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

6 घंटे ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

7 घंटे ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

10 घंटे ago