Samastipur

नशाखोरी करने व दहेज लेने वालों का होगा सामाजिक बहिष्कार, मुस्लिम समाज के लोगों ने बैठक कर लिया निर्णय

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पदमाकर सिंह लाला] :- प्रखंड अंतर्गत गढ़सिसई गांव में मुस्लिम समाज की एक विस्तारित बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता मो. सद्दाम उर्फ कारुन ने की। वहीं संचालन मौलाना मोहम्मद नौशाद आलम ने किया। बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने मुस्लिम समाज में बढ़ते नशाखोरी, दहेज प्रथा व निकाह में डीजे के बढ़ते प्रचलन पर गंभीर चिंता जाहिर की गई। संबोधित करते हुए मुस्लिम सेवा संघ, बेगुसराय के जिलाध्यक्ष मो. सिराज आलम ने कहा कि मुस्लिम समाज में नशाखोरी दहेज प्रथा व निकाह के दौरान डीजे का प्रचलन काफी बढ़ गया है। इस पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की आवश्यकता है।

समाज में हो रहे बुराई का मुख्य कारण युवाओं का नशे का शिकार होना है। उन्होंने कहा कि समाज में शादी की मौके से डीजे बजाने से समाज में बुराई फैल रही है। निकाह के मौके पर बारात में डीजे बजाने वालों का सामाजिक बहिष्कार करने की जरूरत है। तभी इन कुरीतियों पर पाबंदी लगेगी। मौलाना मो. नौशाद आलम ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में निकाह में डीजे बजाने पर उस परिवार के सामाजिक स्तर पर बहिष्कार किया जाएगा। इस तरह की शादी में उलेमा निकाह नहीं पढ़ाएंगे । वहीं बाहर से आएं उलेमा को भी निकाह पढ़ाने से रोका जाएगा। उन्होंने कहा कि दहेज लेना और देना दोनों ही अपराध है। अगर दहेज लेते और देते हैं सामाजिक स्तर पर उनका भी बहिष्कार किया जाएगा।

मौके पर कांचा से मो. लालबाबू, मो. बशीर मनियारपुर से मो. तौकीर, मो. मुमताज, मो. मुन्ने, मो. इफ्तेखार, गढ़सिसई से मो. गुलाब रब्बानी, मो. सुभान, मो. परवेज, हरपुर बोचहा से मो. जावेद, मो. आबिद बजिदपुर से मो. नौशाद, मो. असलम, साहिट से मो. किस्मत, मो. एहसान, मऊ धनेशपुर उत्तर से मो. मोनी, मो. सोनू, मऊ दक्षिण से मो. हैदर अली,मो. कलीम, शेरपुर मो. महमूद आलम शबनम, मो.कलीम, मलकलीपुर से दिलशाद अंजुम, मो. महबूब, मो. फिरोज सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत से आएं सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

36 मिनट ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

51 मिनट ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

7 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

7 घंटे ago

कृषि अधिकारी और ड्राइवर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एक महीने पहले पुराने वाले के घूस लेते धराने के बाद इनको मिला था प्रभार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने…

7 घंटे ago

नीट छात्रा के परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, जान से मारने की धमकी के बाद ऐक्शन

पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले की अभी सीबीआई जांच कर रही है।…

8 घंटे ago