Samastipur

18 जनवरी को जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा समस्तीपुर जिले के 29 केंद्र पर होगी आयोजित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : जवाहर नवोदय विद्यालय, बिरौली में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के कक्षा छह में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए 29 केंद्र पंजीकृत बच्चों के अनुसार बनाये गये हैं। जिले के विभिन्न प्रखंडों के 23440 बच्चे इस परीक्षा के लिए पंजीकृत हुए हैं। यह परीक्षा 18 जनवरी 2025 को होगी। जानकारी के मुताबिक, इसमें तीन सेक्शन होंगे, जिसमें ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल होंगे। कुल 80 सवाल होंगे जो 100 अंकों के होंगे।

विभूतिपुर प्रखंड से पंजीकृत 1456 बच्चे व विद्यापतिनगर प्रखंड से पंजीकृत 672 बच्चे सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल दलसिंहसराय केंद्र पर परीक्षा देंगे। विद्यापतिनगर प्रखंड के 426 पंजीकृत बच्चों के लिए राष्ट्रीय उच्च विद्यालय दलसिंहसराय को केंद्र बनाया गया है। इसी तरह बिथान प्रखंड के 1392 पंजीकृत बच्चों के लिए सुंदर देवी सरस्वती मंदिर बटहा, बिथान के ही 840 पंजीकृत बच्चों के लिए डीएमपी होली मिशन स्कूल रोसड़ा व 418 बच्चों के लिए बीबीएन हाई स्कूल को केंद्र बनाया गया है।

दलसिंहसराय प्रखंड के 1314 पंजीकृत बच्चों के लिए आरबी काॅलेज दलसिंहसराय, हसनपुर प्रखंड के 710 पंजीकृत बच्चों के लिए एसके इंटर कॉलेज थतिया रोसड़ा, कल्याणपुर प्रखंड के 1032 पंजीकृत बच्चों के लिए सेंट पॉल सीनियर सेकेंड्री स्कूल वीरसिंहपुर, खानपुर प्रखंड के 1183 पंजीकृत बच्चों के लिए समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर,मोहनपुर प्रखंड के 773 पंजीकृत बच्चों के लिए जागृति पब्लिक स्कूल पटोरी, मोहिउद्दीननगर प्रखंड के 777 पंजीकृत बच्चों के लिए जीबी हाई स्कूल पटोरी, मोरवा के 1080 पंजीकृत बच्चों के पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल शंभूपट्टी, पटोरी प्रखंड के 1153 पंजीकृत बच्चों के लिए एएनडी कॉलेज पटोरी,पूसा प्रखंड के 740 पंजीकृत बच्चों के लिए श्री कृष्ण उच्च विद्यालय जितवारपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

वहीं, रोसड़ा प्रखंड के 720 पंजीकृत बच्चों के लिए सरस्वती शिशु मंदिर फुलवरिया व 397 पंजीकृत बच्चों के लिए हरिवंश नारायण हाई स्कूल को केंद्र बनाया गया है। समस्तीपुर प्रखंड के 777 पंजीकृत बच्चों के लिए बीआरबी कॉलेज व 805 पंजीकृत बच्चों के लिए आरएनएआर काॅलेज को केंद्र बनाया गया है। सरायरंजन प्रखंड के 648 पंजीकृत बच्चों के लिए आरएसबी इंटर स्कूल व 502 पंजीकृत बच्चों के लिए गोल्फ फील्ड उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिंघिया प्रखंड के 768 पंजीकृत बच्चों के लिए रोसड़ा उच्च विद्यालय रोसड़ा,

364 पंजीकृत बच्चों के लिए बालिका उच्च विद्यालय रोसड़ा, शिवाजीनगर प्रखंड के 672 पंजीकृत बच्चों के लिए श्री सुंदर हाई स्कूल मुक्तापुर व 346 पंजीकृत बच्चों के लिए गर्ल्स हाई स्कूल काशीपुर, ताजपुर के 768 पंजीकृत बच्चों के लिए जीकेपी काॅलेज कर्पूरीग्राम व 533 पंजीकृत बच्चों के लिए पीआरडी इंटर स्कूल कर्पूरीग्राम को केंद्र बनाया गया है। उजियारपुर प्रखंड के 792 पंजीकृत बच्चों के लिए सक्सेस मिशन स्कूल दलसिंहसराय व 500 पंजीकृत बच्चों के लिए छत्रधारी इंटर स्कूल दलसिंहसराय तथा वारिसनगर प्रखंड के 771 पंजीकृत बच्चों के लिए शहर के तिरहुत एकेडमी को परीक्षा के सफल संचालन के लिए केंद्र बनाया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

वर्ष 2010 में भी सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग, भाई की हुई थी ह’त्या; 16 साल बाद फिर घर के बाहर बरसी गोलियां, पांच नामजद पर FIR

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…

3 घंटे ago

राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर व ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…

4 घंटे ago

प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 नामजद सहित अन्य अज्ञात पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे…

5 घंटे ago

आशीष भारती, स्वप्ना मेश्राम और गौरव मंगला; केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये बिहार के 3 IPS अधिकारी

पटना से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। बिहार सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों को…

5 घंटे ago

मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज, DM ने किया स्थल निरीक्षण

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…

8 घंटे ago

बिहार में तीन लाख का इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर; 1 AK-47, एक AK-56, दो इंसास और 500 गोली का जखीरा सौंपा

बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…

8 घंटे ago