Samastipur

शिक्षा विभाग के ACS एस सिद्धार्थ ने अचानक समस्तीपुर के इस स्कूल में हेडमास्टर को किया वीडियो कॉल, जानें उन्होंने क्या कुछ कहा…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने शिक्षकों से संवाद की नई पहल की है। आज बुधवार को उन्होंने समस्तीपुर जिले के उत्क्रमित मध्य विधालय लगुनियाँ सूर्यकण्ठ स्कूल के प्रधानाध्यापक सौरभ कुमार से वीडियो कॉल पर बातचीत की। साथ ही स्कूल में संचालित होने बाले बाल संसद के बच्चों से भी बातचीत। वीडियो कॉल पर बातचीत के दौरान बाल संसद के बच्चों स्कूल ड्रेस कोड में स्वेटर को शामिल करने की बात रखी।

प्रधानाध्यापक सौरभ कुमार ने बताया कि एसीएस अपने खास कार्यक्रम ‘चलो शिक्षा की बात करते हैं’ के जरिये बच्चों के द्वारा भेजे गए मेल और पत्रों को संज्ञान में लेते हैं। उसी कार्यक्रम के तहत बच्चों ने उन्हें एक मेल किया था। इस संदर्भ में आज उन्होंने वीडियो कॉल किया था। जिसमें आठवीं वर्ग के तीन छात्रोंओ से बातचीत की। बच्चों ने ड्रेस कोड की समस्या के बारे में बताया और उनसे ठंड के मौसम में एक रंग के स्वेटर को ड्रेस कोड में शामिल करने की मांग रखी।

वर्ग में बाल संसद के बच्चों ने अपने पदों का लगा टोकन ऑफ ऑनर पहन रखा था जिसकों लेकर उनसे जानकारी ली। एसीएस से वीडियो कॉल पर हुई बातचीत से बच्चे काफी उत्साहित थे। बच्चों ने बताया कि एसीएस सर ने हमलोगों से बात की, हमें काफी अच्छा लगा। बच्चों ने स्कूल में ड्रेस कोड को लेकर अपनी बात रखी। बता दें कि यह पहली बार था जब एसीएस ने समस्तीपुर जिले के किसी विद्यालय के शिक्षक और बच्चों से संवाद किया।

यह भी पढ़ें : बेहतर काम करने वाले समस्तीपुर के 2 समेत बिहार के 12 शिक्षकों को मिला ‘टीचर ऑफ द मंथ’ का अवार्ड, देखें लिस्ट…

वीडियो कॉल किया तो उठाना अनिवार्य :

डॉ. एस सिद्धार्थ ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य को निर्देशित किया है कि उनके विभागीय मोबाइल नंबर से प्रतिदिन विद्यालय अवधि के दौरान प्रदेश के किन्हीं 10 विद्यालयों के शिक्षकों को फोन जाएगा। फोन वीडियो कॉल के रूप में जाएगा और इस वीडियो कॉल को उठाना अनिवार्य है। इस पहल का उद्देश्य शिक्षकों को प्रोत्साहित करना और शिक्षा क्षेत्र में उनके नवाचारों को पहचान देना है।

बच्चों ने क्या कुछ कहा देखें वीडियो :

हेडमास्टर ने क्या कुछ कहा देखें वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

छात्र संगठन AISA ने JNU के पूर्व अध्यक्ष की पुण्यतिथि मनायी, श्रद्धांजलि देकर किया नमन

समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शहर के माल गोदाम चौक स्थित…

3 घंटे ago

पटना में अपार्टमेंट में घुस कारोबारी को गोली मारी, फायरिंग करते हुए अटल पथ की ओर भागे बदमाश

पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…

6 घंटे ago

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

15 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

15 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

18 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

21 घंटे ago