Samastipur

“आज लड़की को गोद लेकर हमारा परिवार पूर्ण हुआ”, दिल्ली से समस्तीपुर पहुंचे दंपत्ती ने बालिका को लिया गोद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : केंद्रीय दत्तक ग्रहण प्राधिकरण के नियमानुसार दत्तक ग्रहण संस्थान ममता शिशु गृह दुधपुरा में आवासित बालिका को दिल्ली की दंपत्ती को दत्तक ग्रहण पूर्व पालन पोषण के लिए अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी, आकाश सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई के द्वारा सौंपा गया। ज्ञात हो कि गोद लेने की संपूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन है। बच्चा गोद लेने के लिए सीएआरए के वेबसाइट पर पंजीकरण करना होता है। दत्तक-ग्राही माता-पिता ने 2021 में सीएआरए की वेबसाइट पर निबंधन कराया था। सारी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद मंगलवार उन्हें बच्चा सौंपा गया।

प्राप्त हुए बच्चे को पाकर माता-पिता अत्यधिक खुश हुए एवं उन्होंने कहा कि मेरा खुद का एक लड़का है। आज एक लड़की को गोद लेकर हमारा परिवार पूर्ण हुआ है। मौके पर बाल संरक्षण पदाधिकारी गोपाल कुमार सिंह, समन्वय अनिपा कुमारी सामाजिक कार्यकर्ता सौरभ तिवारी उपस्थित रहे।

सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई ने लोगों से अपील की है कि बच्चा कानूनी प्रक्रिया से ही गोद ले गैर कानूनी तरीके से बच्चा गोद लेना कानूनी जुर्म है और कोई व्यक्ति किसी कारण से अगर बच्चा पालने में सक्षम नहीं है तो बच्चे को यत्र-तत्र नहीं फेंके पालन शिशु संग्रहण केंद्र ममता शिशु गृह में लाकर बच्चों को छोड़ दें छोड़ने वाले की पहचान गोपनीय रखी जायेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

2 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

2 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

2 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

7 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

9 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

13 घंटे ago