Samastipur

‘प्रगति यात्रा’ का नया डेटशीट जारी, अब इस दिन होगा मुजफ्फरपुर में कार्यक्रम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्थगित हुए ‘प्रगति यात्रा’ का नया डेटशीट जारी कर दिया गया है. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर सात दिनों के राष्ट्रीय शोक के कारण प्रगति यात्रा का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है. मुख्यमंत्री शुक्रवार को मुजफ्फरपुर आनेवाले थे. शनिवार को हाजीपुर में नीतीश कुमार का कार्यक्रम था. अब इस कार्यक्रम को लेकर नया डेट भी जारी कर दिया गया है. सीएम पांच जनवरी को मुजफ्फरपुर और छह जनवरी को वैशाली जायेंगे. इसके अलावा बाकी के कार्यक्रम पहले की तरह ही रहेंगे. उसके तारीखों में कोई चेंज नहीं किया गया है.

बाकि जिलों में पहले तय तारीख को होगी यात्रा

मंत्रिमंडल सचिवालय के तरफ से नई तारीख को लेकर डेट जारी किया गया है. इस लेटर में यह कहा गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रथम चरण अंतर्गत 27 दिसंबर को मुजफ्फरपुर तथा 28 दिसंबर को वैशाली में होने वाले ‘प्रगति यात्रा’ कार्यक्रम को संशोधित करते हुए द्वितीय चरण अंतर्गत निम्नप्रकार निर्धारित किया जाता है. इस पत्र के अनुसार सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा अब जनवरी में होगी. मुजफ्फरपुर का कार्यक्रम अब नए साल में 5 जनवरी को किया जाएगा. इसके अलावा वैशाली का कार्यक्रम भी अब 6 जनवरी को किया जाएगा. सीएम नीतीश कुमार बाकि जिलों में पहले की तरह की यात्रा करेंगे.

23 दिसम्बर को बेतिया से शुरू हुई है यात्रा

नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा का पहला चरण 23 दिसम्बर को पश्चिम चंपारण के बेतिया से शुरू हुआ था. यह चरण 28 दिसम्बर तक चलने वाला था. इस दौरान सीएम 27 दिसम्बर शुक्रवार को मुजफ्फरपुर के मुशहरी प्रखंड के नरौली पंचायत में विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेने आने वाले थे. इसको लेकर मुजफ्फरपुर में पूरी तैयारी कर ली गयी थी, लेकिन अंत समय में मुख्यालय से जानकारी दी गयी कि सीएम की प्रगति यात्रा स्थगित कर दी गयी है. कैबिनेट विभाग के आदेश पर सभी विभागों की ओर से आयोजित होने वाले मनोरंजन के कार्यक्रमों पर रोक लगा दी गयी है.

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

2 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

3 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

3 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

12 घंटे ago