‘बच्चों की पाठशाला’ में पहुंचकर मनाया पुत्री का जन्मदिन, बच्चों को दिये गिफ्ट
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर :- युवा समाजसेवी रुद्रा सिंह मोनू ने अपनी पुत्री काव्य का जन्म दिन ‘बच्चों की पाठशाला’ में स्कूल बैग, कलम, कॉपी पेंसिल, मिठाई आदि वितरण करके मनाया। इस दौरान उनकी पत्नी सिमरन सिंह भी मौजूद रही। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज जीवन में इन बच्चों के बीच मुझे सुकून मिला। पहली बार मुझे अपनी पुत्री की जन्मदिवस के अवसर पर इस तरह के नेक कार्य करने का अवसर मिला है।
आपको बता दें की यह पाठशाला चर्चित समाज सेवी आदित्य सेवार्थ के द्वारा उजियारपुर प्रखंड के परोरिया में चलाया जाता है। जिसमें जिले के तमाम सामाजिक कार्य करने वाले लोगों का सहयोग मिलता है। आदित्य इन बच्चों को करीब 5 वर्षों से अधिक समय से इस पाठशाला के माध्यम से पढ़ाते आ रहे हैं।

