Samastipur

अतुल सुभाष मामले को लेकर समस्तीपुर में भी FIR दर्ज, प्रशासन से माता-पिता ने की यह मांग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर के अतुल सुभाष आत्महत्या मामले में बेंगलुरु पुलिस के बाद पूसा के वैनी थाने की पुलिस की भी इंट्री हो गयी है। दिवंगत अतुल सुभाष के चार साल के पुत्र व्योम की सुरक्षा व बरामदगी के लिए माता-पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद वैनी पुलिस ने जांच की कारवाई शुरू कर दी है। फिलहाल थानाध्यक्ष ने मामले में दिशा निर्देश के लिए पत्र भेजा है।

वैनी थाना अध्यक्ष आनंद शंकर गौरव ने बताया कि आवेदन के आधार एफआईआर दर्ज करने के बाद अग्रेतर कारवाई के लिए उच्च अधिकारी से मार्गदर्शन मांगा गया है। उनके निर्देश के आलोक में अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी। बता दें कि अतुल सुभाष के पिता पवन मोदी व मां अंजू देवी ने अपने चार वर्षीय पोते व्योम मोदी के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए वैनी थाना में बुधवार को आवेदन देकर उसे बरामद कर उनके हवाले करने की गुहार लगायी थी। प्राथमिकी के लिए दिये गये आवेदन में पुत्र अतुल सुभाष की मौत के कारणों की विस्तार से जानकारी देते हुए बेंगलुरू में केस दर्ज कराने एवं उसके आधार पर आरोपित पत्नी, सास व साले की गिरफ्तारी की भी जानकारी दी थी।

आवेदन में उन्होंने यह भी कहा था कि आरोपित ससुराल पक्ष के साथ रह रहे पोते व्योम के संबंध में उन्हें किसी तरह की जानकारी नहीं है कि वह कहां और किस हालत में है। उन्होंने आवेदन में उसकी हत्या करने की आशंका जताते हुए मामले की जांच कर जल्द से जल्द उसे बरामद कर उनके संरक्षण में देने का आग्रह किया था। इधर अतुल सुभाष के प्रति संवेदना व्यक्त करने वाले व हरसंभव सहयोग का भरोसा देने वाले लोगों का आना-जाना गुरुवार को भी जारी रहा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चर्चित सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर पर घर के बाहर फायरिंग, साथ में मौजूद युवक को लगी गोली

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…

2 घंटे ago

घंटों जाम से कराहता रहा समस्तीपुर का ताजपुर रोड, परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के अन्य सड़कों पर भी रेंगती रही वाहनें

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…

2 घंटे ago

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

3 घंटे ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

9 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

9 घंटे ago