Samastipur

समस्तीपुर में 98 लाख की लागत बनेगा जिला केन्द्रीय पुस्तकालय, विधायक ने जगह का निरीक्षण कर लिया जायजा

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के मगरदही में स्थित शिवशंकर नवल किशोर विशिष्ट पुस्तकालय में जिला केन्द्रीय पुस्तकालय के नए भवन की मांग को लेकर स्थानीय विधायक सह बिहार विधान सभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने सदन में कई बार सरकार का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया था। इस संबंध में उन्होंने संबंधित अधिकारियों से पत्राचार भी किया था। बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड द्वारा 98 लाख रूपये की निविदा आमंत्रित की गई है।

स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन के सतत प्रयास और संघर्ष से ही इस योजना को मूर्त रूप दिया जा सका है। आज रविवार को स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन मगरदही स्थित शिवशंकर नवल किशोर विशिष्ट पुस्तकालय पहुंच कर 98 लाख की लागत से निर्मित होने वाले जिला केन्द्रीय पुस्तकालय की जगह का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पुस्तकालयों का होना किसी भी समाज के विकास में अहम भूमिका निभाता है। पुस्तकालय न केवल ज्ञान का भंडार होते हैं, बल्कि वे सामाजिक समरसता और सामूहिक जागरूकता को भी बढ़ावा देते हैं।

समस्तीपुर में जहां लंबे समय से सार्वजनिक पुस्तकालयों की कमी और उपेक्षा रही है, अब उनके अथक प्रयास से इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा रहा है। इससे जिले के लोग लाभान्वित होंगे। यह पहल समस्तीपुर जिला में ‘पुस्तकालय संस्कृति’ को सशक्त करने और शिक्षा के प्रसार को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। समस्तीपुर केन्द्रीय पुस्तकालय के नए भवन हेतु निविदा आमंत्रित होने पर शहरवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन को धन्यवाद तथा आभार प्रकट किया है।

मौके पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, वीणा सिन्हा, पप्पू जी, रोहन भारद्वाज, ऐश्वर्या प्रिय, नगर पार्षद कमलेश कुमार, नगर पार्षद प्रदीप कुमार, प्रांतीय राजद नेता राजेन्द्र राम, जिला राजद के कार्यालय सचिव रोशन यादव, मीडिया प्रभारी मन्नू पासवान, रेलवे ट्रेड यूनियन नेता एस.के.निराला, उत्कर्ष बैंक के वरीय पदाधिकारी सह समाजसेवी रवि आनंद, जिला राजद नेता जितेन्द्र राय, समाजसेवी परमेश्वर राय, नंद किशोर राय, रामसागर राय, नागेन्द्र राम आदि मौजूद थे।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

5 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

5 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

6 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

9 घंटे ago