गुरूवार, फ़रवरी 12, 2026

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने ग्राहकों व कर्मियों के साथ मनाया 106वां स्थापना दिवस समारोह

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय समस्तीपुर ने गुरुवार को बैंक के 106वें स्थापना दिवस के अवसर पर हरपुर ऐलौथ स्थित एक निजी सभागार में स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय समस्तीपुर के क्षेत्र प्रमुख राजेश कुमार ने बैंक की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया, साथ ही उन्होंने अपने सम्बोधन में बताया कि “यूनियन बैंक हमेशा से अपने ग्राहकों की संतुष्टि और सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहा है। हम अपने ग्राहकों को सर्वोत्तम सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।”

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना 1919 में हुई थी और तब से यह बैंक अपने ग्राहकों को सर्वोत्तम सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। बैंक ने अपने 105 वर्षों के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। वहीं उप क्षेत्र प्रमुख सुबोध कुमार मिश्रा ने आपने धन्यवाद ज्ञापन में उपस्थित सम्मनीय ग्राहकों और भागीदारों को धन्यवाद दिया और उनके समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में LDM कुमार सोनू, RSETI निर्देशक प्रकाश कुमार सिंह, प्रबन्धक विवेक कुमार, ग्राहकों में सुधा के एमडी आरके झा, यूएन सीटी के अमित गुंजन, नमस्ते मिथिला के एमडी राजीव कुमार, बंका इंडस्ट्रीज के आनंद बंका, विजय पंसारी, संतोष साह समेत अन्य ग्राहक व कर्मी उपस्थित रहे।

वीडियो :

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150