समस्तीपुर :- राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए समस्तीपुर से जिला स्तरीय युवा महोत्सव में चयनित प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर समाहरणालय परिसर से जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी द्वारा लखीसराय जिला के लिए रवाना किया गया। समस्तीपुर जिला से समूह लोक नृत्य में पुरुष वर्ग में 1 एवं महिला वर्ग में 13, चित्रकार में महिला वर्ग में 1, वक्तृता में महिला वर्ग में 1, छायाचित्र में पुरुष वर्ग में 1, लघु नाटक में पुरुष वर्ग में 9 तथा महिला वर्ग में 2, शास्त्रीय गायन में पुरुष वर्ग में 1,
शास्त्रीय नृत्य में पुरुष वर्ग में 1, शास्त्रीय वादन में पुरुष वर्ग में 3 तथा महिला वर्ग में 1, ज्ञान मेला में पुरुष वर्ग में 4 महिला वर्ग में 2 तथा एक दल प्रभारी पुरुष और एक दल प्रभारी महिला है। इस प्रकार कुल पुरुष वर्ग मे 21 तथा महिला वर्ग में 25 कुल 46 प्रतिभागियों को लखीसराय में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेने हेतु रवाना किया गया। मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रजनीश कुमार राय, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी डाॅ. अशोक कुमार सहित विभिन्न पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।
समस्तीपुर : सुबह-शाम हल्की ठंड और दोपहर में तेज धूप के कारण मौसम में हो…
समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आरबी कॉलेज, दलसिंहसराय में शनिवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की कॉलेज…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौआचक पंचायत के वार्ड संख्या-2 में…
समस्तीपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र में चारपहिया वाहन सवार बदमाशों द्वारा युवक से मोबाइल और…
समस्तीपुर : मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम ‘सुरक्षित शनिवार’ को प्रभावी ढंग से लागू करने के…