Samastipur

समस्तीपुर में करोड़ों के ज्वेलरी लूटकांड मामले में 5 बदमाश गिरफ्तार, थानेदार ने बदमाश के ससुराल में जमीन खोदकर निकाला सोना

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित अनिल ज्वेलर्स शोरूम में पिछले दिनों हुए एक करोड़ से ज्यादा के लूट मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने लूटकांड में शामिल पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूटे गये सोने और चांदी के जेवरात भी बरामद किए हैं। लुटेरों ने कीमती जेवरातों को जमीन में गड्ढा खोदकर छिपा रखा था। लेकिन नगर थाना के थानेदार आशुतोष कुमार ने जमीन खोदकर आधा किलो सोना और एक किलो चांदी के जेवरात निकाला। एसपी ने बताया की लुटेरे फिर से ताजपुर में किसी ज्वेलर्स के यहां लूट की फिराक में थे। उससे पहले ही पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

बता दें कि समस्तीपुर के नगर थाना इलाके में पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड पर स्थित अनिल ज्वेलर्स से 23 नवंबर की शाम बदमाशों ने भीषण लूटकांड को अंजाम दिया था। गिरफ्तार सभी पांचों लुटेरे वैशाली जिले के रहने वाले है। गुप्त सूचना मिलने पर ताजपुर में पुलिस टीम ने छापेमारी कर सभी को अपने कब्जे में लिया। हालांकि कुछ बदमाश भागने में सफल रहे।

इस संबंध में एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि अनिल ज्वेलर्स में लूट की घटना के बाद पुलिस की विशेष टीम गठित की गई थी। टीम लगातार जांच और छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को लुटेरों की एक बाइक मिली। इसके आधार पर पुलिस ने बदमाशों को चिह्नित कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की गई।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गुरुवार को सभी बदमाश ताजपुर में लूट करने वाले हैं। इस पर ताजपुर पुलिस को अलर्ट किया गया और छापेमारी कर पांच बदमाशों को दबोच लिया गया। गिरफ्तारी के बाद बदमाशों से की गई पूछताछ में पता चला कि उन्होंने ही समस्तीपुर में ज्वेलरी शोरूम में पिछले हफ्ते लूट की थी। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार पांचों बदमाश वैशाली जिले के रहने वाले हैं। इसमें पातेपुर के बाजितपुर अहरा का सोनू सहनी, महिसौर थाना के यदुनंदनपुर का राजवेन्द्र सहनी व विकास कुमार सहनी, पातेपुर के बरडडीहा तुर्की का प्रमोद कुमार सहनी व राकेश कुमार शामिल हैं।

इनमें से सोनू सहनी का पूर्व से आपराधिक इतिहास है। अन्य का आपराधिक इतिहास नहीं है, लेकिन जो अपराधी फरार हैं उनका आपराधिक इतिहास है। उन्होंने बताया कि इन अपराधियों के पास से चार देसी कट्टा, चार गोली, तीन मोबााइल, एक बोलेरो कार एवं तीन बाइक बरामद की गई है। बरामद तीनों बाइक का अनिल ज्वेलर्स में लूट के लिए उपयोग किया गया था। एसपी ने बताया कि अपराधियों की निशानदेही पर 593.03 ग्राम गोल्ड और 485.6 ग्राम चांदी के जेवरात बरामद किए गए। एक हीरे की जूलरी भी मिली है।

इस छापेमारी में एएसपपी संजय कुमार पांडेय, नगर थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार, पुनि अजीत कुमार, चन्द्रकेतु, शिवपूजन के अलावा ताजपुर, मुसरीघरारी, वैनी, पूसा व महिला थाना अध्यक्ष, पुअनि प्रताप कुमार सिंह, इकरार फारूकी, प्रवीण कुमार, अमर कुमार, धनंजय कुमार, अमित कुमार आदि शामिल थे। एसपी ने बताया कि पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।

थानेदार ने खुद गड्ढा खोद निकाले सभी जेवरात :

अनिल ज्वेलर्स में लूट के बाद बदमाशों ने गड्ढा खोद जमीन के काफी अंदर लूटे गए जेवरात छुपा रखे थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि समस्तीपुर से भागने के बाद बदमाशों ने मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र में सभी जेवरों को गड्ढा खोदकर छिपा दिया था। बाद में वहां से निकालकर सोनू सहनी ने अपने ससुराल वैशाली जिले के महिसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत शीतलपुर गांव में ले जाकर जमीन के अंदर गाड़ दिया था। शीतलपुर गांव में सोनू का ससुराल भी है। पूछताछ में इसकी जानकारी मिलने के बाद नगर थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार पुलिस बल के साथ वैशाली गए और स्वयं कुदाल से बताई गई जगह की खुदाई की और आभूषण बरामद किया। इस दौरान उनके हाथ में सूजन भी आ गई।

आठ बदमाश शामिल थे लूटकांड में :

अनिल ज्वेलर्स में लूट की घटना में आठ बदमाश शामिल थे। गिरफ्तार बदमाशों में शामिल मुख्य अपराधी सोनू सहनी ने बताया कि पत्रकारों को बताया कि लूट की घटना को अंजाम देने के लिए आठ अपराधी आये थे। जिसमें से पांच दुकान के अंदर गये थे जबकि तीन बाहर थे। उसने बताया कि लूट की घटना का मास्टरमाइंड कोई और है। जिसके बारे में उसे जानकारी नहीं है।

यहां देखें बदमाशों ने क्या कुछ कहा :

Avinash Roy

Recent Posts

मौसम में बदलाव से बढ़ीं मौसमी बीमारियां, समस्तीपुर सदर अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी

समस्तीपुर : सुबह-शाम हल्की ठंड और दोपहर में तेज धूप के कारण मौसम में हो…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के कृषि वैज्ञानिकों ने बताया सरसों, राजमा, मटर और सब्जियों की बोआई का सबसे उपयुक्त समय, क्लिक कर पढ़े…

समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए…

6 घंटे ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI का सदस्यता अभियान, सैकड़ों छात्र-छात्राएं संगठन से जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आरबी कॉलेज, दलसिंहसराय में शनिवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की कॉलेज…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन दिनों से लापता युवक का घर के पीछे गड्ढे में मिला श’व, चार माह पहले ही हुई थी शादी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौआचक पंचायत के वार्ड संख्या-2 में…

19 घंटे ago

लूटकांड मामले में पांच बदमाश गिरफ्तार, 24 घंटे में समस्तीपुर पुलिस ने सुलझाया मामला

समस्तीपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र में चारपहिया वाहन सवार बदमाशों द्वारा युवक से मोबाइल और…

19 घंटे ago

सुरक्षित शनिवार के लिए मास्टर ट्रेनरों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू; भूकंप, आग और बाढ़ से बचाव के सिखाए जाएंगे तरीके

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम ‘सुरक्षित शनिवार’ को प्रभावी ढंग से लागू करने के…

20 घंटे ago