समस्तीपुर :- सरायरंजन के नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल समस्तीपुर के नेत्र विभाग में स्लिट लैंप जांच कक्ष एवं अपवर्तन कक्ष का उद्घाटन अधीक्षक डॉ. गणेश चंद्र कर्ण ने किया। इस अवसर पर अस्पताल अधीक्षक डॉ. जीसी कर्ण ने कहा कि इन दोनों जांचघरों के उद्घाटन से स्थानीय मरीजों को काफी सहूलियत होगी, क्योंकि यह दोनों जांच घर उच्च स्तरीय यंत्रों से सुसज्जित है।
वहीं रोगियों की जांच के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक पदस्थापित किए गए हैं। नेत्र विभाग की जांच चालू होने से मरीजों में काफी उत्साह देखा गया। मौके पर नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रेया, नेत्र रोग सहायक ओम प्रकाश प्रभाकर, डॉ. सुबोध कुमार, रौशन कुमार, आदित्य कुमार गिरि, आशीष कुमार, मो. फिरोज एवं अन्य चिकित्सा पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…
Nitin Nabin का विधायक पद से इस्तीफा फिलहाल टल गया है। रविवार सुबह इस्तीफा देने…
समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…
एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…
बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…