Samastipur

बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा के निधन से शोक की लहर, समस्तीपुर जिला रहा है उनका कर्म क्षेत्र

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : दिल्ली एम्स से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। समस्तीपुर से संबंध रखने वाली बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा का आज निधन हो गया है। प्रसिद्ध लोक गायिका पद्म भूषण शारदा सिन्हा दिल्ली एम्स में भर्ती थी। सोमवार की शाम को उनकी हालत गंभीर हो गयी थी जिसके बाद से उन्हें एम्स में वेंटिलेटर पर रखा गया था। 72 साल की उम्र में दिल्ली एम्स में उन्होंने अंतिम सांसें ली।

लोक आस्‍था के महापर्व छठ पूजा के ‘नहाय खाय’ के दिन स्वर कोकिला जिन्दगी की जंग हार गई। बता दें कि छठ महापर्व शारदा सिन्हा के गानों के बिना अधूरा सा लगता है। शारदा सिन्हा का समस्तीपुर से काफी गहरा लगाव था। समस्तीपुर जिला उनका कर्म क्षेत्र रहा है। वह समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में संगीत की प्रोफेसर रह चुकी है और यहीं से रिटायर भी हुई। शहर के काशीपुर में उनका घर है।

बता दें कि शारदा सिन्हा बिहार की एक प्रसिद्ध लोक गायिका हैं, जिन्हें मैथिली और भोजपुरी संगीत में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाना जाता है। उन्हें अक्सर इस क्षेत्र के लिए एक सांस्कृतिक राजदूत के रूप में जाना जाता है। सिन्हा छठ पूजा उत्सव के दौरान नियमित रूप से प्रस्तुति देती हैं और मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम के बिहार दौरे के समय भी उन्होंने मंच की शोभा बढ़ाई थी।

अपने गायन करियर के अलावा, वह विभिन्न सांस्कृतिक पहलों में सक्रिय रूप से शामिल रही हैं और संगीत में उनके योगदान के लिए उन्हें कई पुरस्कार मिले हैं, जिनमें बिहार सरकार से सम्मान भी शामिल है। साल 1991 में शारदा सिन्हा को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था और साल 2018 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

बच्चों को दी गई पाॅक्सो अधिनियम और बाल अधिकारों की जानकारी, लगुनियां सूर्यकंठ स्कूल में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लगुनिया सूर्यकंठ में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर के तत्वावधान…

3 मिनट ago

समस्तीपुर : स्कूल जाने के दौरान प्रधान शिक्षक पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान, छानबीन में जुटी अंगारघाट थाने की पुलिस

समस्तीपुर : अंगारघाट थाना क्षेत्र में स्कूल जाने के दौरान एक प्रधान शिक्षक पर बाइक…

1 घंटा ago

डकैती की योजना बना रहे नक्सली कांड के आरोपी डॉक्टर समेत 5 कुख्यात हथियार समेत गिरफ्तार, समस्तीपुर जेल के पीछे जुटे थे सभी अपराधी

समस्तीपुर : ताजपुर के एक बड़े कारोबारी के यहां डकैती की योजना बना रहे अपराधियों…

17 घंटे ago

समस्तीपुर के पूसा में आयोजित होने वाले किसान मेले में पहुंचेगी देश भर के किसानों की भीड़, तैयारियां हुई तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में इस वर्ष…

17 घंटे ago