समस्तीपुर :- संविधान दिवस के अवसर पर समस्तीपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियाँ सूर्यकंठ में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र मिक्की अग्रवाल ने बाबा साहब भीमराव अंबेदकर का रोल प्ले कर छात्र-छात्राओं को “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” का संदेश दिया।
विद्यालय के एचएम सौरभ कुमार ने बताया कि भारत का संविधान अनुपम एवं अद्वितीय है। यह हमें अधिकारों के साथ साथ कर्तव्य पालन का भी संदेश देता है। शिक्षक चंदन कुमार ने संविधान निर्माण की प्रक्रिया से अवगत कराया। मौके पर पूनम सिन्हा, संगीता, रेखा, प्रतिभा, अजय गुप्ता, सत्येंद्र प्रसाद, सुषमा एवं वंदना के अलावा शिक्षा सेवक पूनम आदि मौजूद थे।
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में ‘सतर्कता…
समस्तीपुर : आइसा जिला कमेटी की विस्तारित बैठक सोमवार को शहर के माल गोदाम चौक…
समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लगुनिया सूर्यकंठ में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर के तत्वावधान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक से छह नवंबर तक राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19…
समस्तीपुर : अंगारघाट थाना क्षेत्र में स्कूल जाने के दौरान एक प्रधान शिक्षक पर बाइक…
CCTV का डीवीआर भी उखाड़ ले गये अपराधी, घटनास्थल पर पहुंचे सदर एसडीपीओ-1 समस्तीपुर :…