समस्तीपुर/वारिसनगर :- धनहर पंचायत के रामजानकी मंदिर ठाकुरबाड़ी पोखर में मंगलवार को छठ घाट बनाने के दौरान डूबने से प्रणव कुमार की मौत से लोग आहत हैं। छठ पूजा को लेकर कुछ युवकों के साथ प्रणव घाट बनाने गया था। ग्रामीणों के अनुसार, घाट के किनारे जेसीबी से कुछ दिन पहले मिट्टी काटी गयी थी।
घाट बनाते समय किशोर फिसल कर पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख लोगों ने हल्ला किया। लोग जुटे और उसे पानी से निकाला गया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। इकलौते पुत्र की मौत से मां व पिता के आंसू थम नहीं रहे थे।
बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…
हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…
बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…
समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…
नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…