Samastipur

विद्यापतिनगर प्रखंड जदयू अध्यक्ष के निधन पर मंत्री विजय कुमार चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- प्रखंड की राजनीति के आधार स्तंभों में एक समता पार्टी से लेकर सत्तासीन जदयू के जीवन पर्यन्त प्रखण्ड अध्यक्ष रहे हरेश प्रसाद सिंह (62 वर्ष) शुक्रवार की रात बैकुंठ धाम के सफर पर चलें गए। हरदिल अजीज हरेश बाबू के असामयिक निधन की खबर सुनते ही सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र के लोगों ने उनके पैतृक आवास मिर्जापुर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर उन्हें अंतिम विदाई देते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया।

वें गत महीनों से बल्ड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। वें अपने पीछे दो पुत्र सहित भर पूरा परिवार छोड़ गए हैं। दलीय कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र के लोगों के बीच मिलनसार स्वभाव के धनी हरेश प्रसाद सिंह के निधन पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने उनके पैतृक आवास पर पहुंच कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मंत्री ने उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण व जदयू का झंडा ओढ़ाकर कर नमन किया।

मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि हरेश जी पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में सदैव याद किए जायेंगे। उनके असामयिक निधन से पार्टी में एक शून्य सा समा गया है जिसकी भरपाई आने वाले दिनों में संभव नहीं है। वें इलाके के लोगों की समस्याओं के प्रति सदैव संजीदा रहते थे। मानवीय भावनाओं के सागर हरेश जी इलाके के विकास के लिए हमेशा ही सारगर्भित सुझाव दिया करते थे। उन्होंने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के लिए यह अपूर्णीय क्षति है। वह समता काल से पार्टी के समर्पित और निष्ठावान साथी थे।जदयू परिवार को मजबूत बनाने में उन्होंने आजीवन अहम भूमिका निभाई।

शोक व्यक्त करने वालों में जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ ‘गांधी जी’, विधान पार्षद सह कोषाध्यक्ष ललन कुमार सर्राफ, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी चदंन कुमार सिंह, पूर्व सांसद अश्वमेध देवी, जिलाध्यक्ष डा. दुर्गेश राय, राम उद्गार राय, हरीशचंद्र पोद्दार, युवा जदयू जिलाध्यक्ष विशाल कुमार, शरीक रहमान लवली, रामउद्गार महतो, अंजनी कुशवाहा, आशुतोष कुमार, मुखिया दिनेश प्रसाद सिंह, विवेकानंद सिंह, संजीत कुमार सहनी,रतन कुमार ,रंजीत राय, दिनेश राय,विजय राय, सरपंच रंजीत सिंह टुनटुन, सुजीत सुगना, नगर जदयू अध्यक्ष शकुंतला वर्मा, सुनील कुमार बमबम, रामाश्रय प्रसाद रंजय सिंह, कांग्रेस नेता सत्यनारायण सिंह, कुंदन सिंह, पैक्स अध्यक्ष कुणाल कुमार, अमरनाथ सिंह मुन्ना, विनोद कुशवाहा, गणेश गिरी कवि,मणिकांत सिंह, रामानंद गिरी, सुनील कुंवर, संजीव बेनीआदि ने श्रद्धांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका अंतिम संस्कार तेघड़ा स्थित अयोध्या गंगा घाट पर सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

27 मिनट ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

56 मिनट ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

1 घंटा ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

2 घंटे ago