समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पदमाकर सिंह लाला] :- भक्ति भाव के अधिष्ठाता कवि कोकिल विद्यापति जी की महाप्रयाण भूमि विद्यापतिधाम अगले तीन दिनों तक भक्ति, आध्यात्म, साहित्य और संस्कृति की अनूठी संगम स्थली के रूप में हजारों लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहेगी। सन 1952 ई. से निरंतर स्थानीय आस्थावान भक्ति भाव के धनी श्रद्धालुओं के पारस्परिक सहयोग व राज्य सरकार की ओर से बारहवीं दफा बुधवार से आयोजित जाने वाले इस विद्यापति राजकीय महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ बुधवार की संध्या 4.30 बजे बिहार सरकार के जल संसाधन व संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी करेंगे।
सर्वप्रथम कोकिल कवि विद्यापति जी के प्रति श्रद्धाजंलि सभा की जाएगी। विद्यापतिधाम मंदिर के पार्श्व स्थित रेलवे मैदान में कला-संस्कृति युवा विभाग व जिला प्रशासन द्वारा आगामी 13 से 15 नवंबर तक आयोजित होने वाले महोत्सव की शाम का आगाज बॉलीवुड की नामचीन गायिका पूर्णिमा श्रेष्ठा की प्रस्तुतियों से गुलजार होंगी। सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है।
बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री सह सांसद नित्यानंद राय, केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री रामनाथ ठाकुर, ग्रामीण विकास मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार,सूचना व जन संपर्क विभाग के मंत्री महेश्वर हजारी, सांसद शांम्भवी चौधरी, राजेश वर्मा सहित जिले के तमाम विधान मंडल सदस्यों तथा जिप अध्यक्ष को आमंत्रित किया गया है। सभी माननीय अपनी गरिमामयी उपस्थिति से महोत्सव को सुशोभित करेंगे।
जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने बताया कि 13 नवंबर को अपराह्न 4.30 बजे महोत्सव का आगाज होगा। पहले दिन ही अंतराष्ट्रीय शंख वादक डा. बिपिन कुमार मिश्रा के शंख वादन के पश्चात अपराह्न 6.40 बजे से पूर्णिमा श्रेष्ठा के सुरों की महफिल सजेगी। वहीं रात्रि में 8:30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। दूसरे दिन कवि डा . शंकर कैमूरी की अगुवाई में अपराह्न 1 बजे से 4 बजे तक कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। वहीं संध्या 6:40 बजे से जाने माने लोक गायक सतेन्द्र कुमार संगीत की प्रस्तुति के पश्चात कल्पना पटवारी अपनी प्रस्तुतियों से भक्ति का माहौल बनायेंगी । 15 नवंबर को महोत्सव का समापन स्थानीय बच्चों के लिए आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं की प्रस्तुतियों के साथ होगा।
समारोह स्थल पर भव्य पंडाल बनाने के साथ मंदिर व समारोह स्थल पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है। डीएम ने बताया कि महोत्सव की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। महोत्सव को लेकर विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर, विद्यापति स्मारक सहित आसपास के इलाके में रंग-रोगन कराने के उपरांत प्रकाश, चलंत शौचालय, पेयजल, अतिथि आवासन,पार्किंग आदि की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा भव्य पंडाल का निर्माण गैलरी युक्त करवाया गया है। ताकि, आगंतुकों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। कार्यक्रम के प्रचार प्रसार के मद्देनजर जगह-जगह होर्डिग, तोरण द्वार बनवाए गए हैं। वहीं माइकिंग के जरिए प्रसार- प्रचार करवाया गया है।
वर्ष 2013 में विद्यापति राजकीय महोत्सव की शुरुआत की गई थी। इस महोत्सव में अब तक सुप्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा, पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल, तृप्ति शाक्या, मैथिली ठाकुर, देवी, देवाशीष दास गुप्ता, राकेश राज शानू,कुमार सत्यम आदि ने अपनी- अपनी प्रस्तुतियों से महोत्सव को यादगार बनाया हैं।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…