समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक नाबालिग बच्ची को अगवा कर भाग रहे बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि लड़की गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। मामला उजियारपुर थाना क्षेत्र के महिसारी गांव के पास की है। मृतक की पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के सतमलपुर गांव के श्याम कुमार के रूप में हुई है। जख्मी लड़की दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के नौंवी कक्षा की छात्रा बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची उजियारपुर थाना पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है जबकि जख्मी लड़की का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।
घटना के संबंध में मृतक के परिजनों का बताना है कि छठ पूजा का प्रसाद लेकर दो दिन पहले मृतक श्याम अपनी बहन के ससुराल दलसिंहसराय गया था। बीती रात पुलिस के द्वारा सड़क दुर्घटना में उसकी मौत होने की जानकारी दी गई। वहीं घटना के संबंध में जख्मी लड़की का बताना है कि वह शौच के लिए घर से खेत गई थी। इसी बीच बाइक सवार युवक के द्वारा जबरन उसे अगवा कर बाइक से भाग रहा था। जहां सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गई है। जानकारों की मानें तो मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। इधर लड़की के परिजनों को भी पुलिस ने घटना की सूचना दी लेकिन वह लोग नहीं आए।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…