Samastipur

समस्तीपुर: घर में साफ-सफाई के दौरान तार पर पैर पड़ने से करंट की चपेट में आयी महिला, मौ’त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/ताजपुर :- समस्तीपुर जिले के ताजपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत मथुरापुर दिघरुआ गांव में करंट में आने से एक महिला की मौत हो गई है। मृतक की पहचान गांव की उषा देवी के रूप में की गई है। बता दें, घर में साफ-सफाई के दौरान नीचे गिरी बिजली के तार पर पैर पड़ने से हादसा हुआ। हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में पीड़ित को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। इससे पहले परिजन बिना पोस्टमार्टम कराये शव को घर लेकर चले गए।

मृतका के परिजन रंजीत कुमार ने बताया कि उषा देवी पानी लेकर जा रही थी। घर में साफ-सफाई हो रहा है, जिसकी वजह से बिजली का एक तार नीचे गिर गया था। काम करने के दौरान उषा देवी की नजर तार पर नहीं पड़ी और पैर पड़ गया, जिससे उसे करंट लग गया। हल्ला हुआ तो लोगों ने बिजली ऑफिस फोन कर लाइट कटवाया। आनन-फानन में मृतका उषा देवी को समस्तीपुर सदर अस्पताल लेकर आए। डॉक्टरों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

4 घंटे ago

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

6 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

17 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

18 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

18 घंटे ago