{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है जहां पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक होटल में छापेमारी कर भारी मात्रा में गांजा के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है। मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के NH-28 सरदारगंज चौक के पास स्थित एक होटल की है। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लगभग 32 किलो गंजा के साथ एक महिला तस्कर सहित चार कारोबारी को गिरफ्तार किया है।
इस सम्बन्ध मे दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा का बताना है कि गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में दलसिंहसराय कार्यपालक दंडाधिकारी कुमार भास्कर की उपस्थिति में सरदारगंज स्थित होटल वैष्णो में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो अलग-अलग कमरे से एक महिला और तीन पुरुष तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान कमरे में रखे दो बैग से लगभग 32 किलो गंजा बरामद किया है।
गिरफ्तार तस्कर की पहचान पश्चिम बंगाल के हिली थाना क्षेत्र के हिली बालाघाट निवासी सपन कुर्मी और उसकी पत्नी डोली डे के रूप में की गई है। दोनों दंपति बंगाल से गांजा सप्लाई करने के लिए वैशाली जा रहे थे। इस बीच शाम होने पर होटल में रुक गए थे। दूसरे कमरे वाले गांजा के खरीदार थे जो गांजा लेकर वैशाली जाते। दोनों की पहचान वैशाली जिले के विदुपुर थाना क्षेत्र पानापुर सुखानंद गांव के सुजीत कुमार और देसरी थाना क्षेत्र के शिवचंद्र गिरी के रूप में किया गया है।
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…
समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…