समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर थाना अंतर्गत डुमरा मोहन पंचायत के गनौली गांव में गुरुवार सुबह फूल तोड़ने के क्रम सगे भाई बहन कुआं में गिर गए। हल्ला होने पर लोग जब तक दोनों को कुंआ से निकलते बहन की मौत हो चुकी थी। भाई को गंभीर हालत में इलाज के लिए शिवाजीनगर पीएचसी में भर्ती कराया गया। कुंआ में गिर कर मरने वाली बच्ची की रंजना कुमारी (10 वर्ष) और गंभीर रूप से जख्मी भाई की हर्ष कुमार (8 वर्ष) के रूप में पहचान की गयी है।
दोनों दरभंगा जिला के बहेड़ी थाना क्षेत्र के हावी पंचायत के कुमार पोखेर गांव के वार्ड 8 निवासी सरोज पंडित की पुत्री व पुत्र बताएं गए है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों बहन व भाई अपनी मां लक्ष्मी देवी के साथ डुमरा मोहन पंचायत के गनौली गांव में छठ पर्व में आये थे। गुरुवार सुबह दोनों पूजा के लिये फूल तोड़ने के लिए गांव में निकले थे। बताया गया है कि एक पुराना कुंआ झाड़ी से ढंका हुआ था, जिसकी जानकारी नहीं होने के कारण दोनों उसमें गिर गए।
हल्ला होने पर ग्रामीण रामबली मंडल ने कुएं में कूद काफी मशक्कत के बाद दोनों को उपर लाया। जिसके बाद दोनों को शिवाजीनगर पीएससी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने देखने के बाद बहन रजना कुमारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं भाई हर्ष कुमार की गंभीर स्थिति देखते हुए रेफर कर दिया। इस संबंध में शिवाजीनगर थाना अध्यक्ष छोटेलाल सिंह ने बताया कि मृत बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है। दूसरी ओर इस घटना से मृत बच्ची के परिजनों के चीत्कार से गांव में छठ का उल्लास मातम में बदल गया।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…