Samastipur

पूर्णिया तनिष्क लू’टकांड मामले में समस्तीपुर से गिरफ्तार तीनों बदमाशों ने स्वीकार की अपनी संलिप्तता, अबतक 16 गिरफ्तारी और 1 अंगुठी बरामद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- पूर्णिया के चर्चित तनिष्क लूटकांड में समस्तीपुर जिले से तीन नयी गिरफ्तारी हुई है। धराए सभी तीनों आरोपी समस्तीपुर जिले के मथुरापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखोपुर गांव के रहने वाले प्रभाकर कुमार सिंह उर्फ बंटी सिंह, आलोक कुमार सिंह एवं अभिषेक सिंह उर्फ करिया सिंह हैं। पुलिस ने बताया कि तनिष्क शो रूम के भीतर लूट मामले में शामिल आरोपियों को सहयोग देने तथा लूट की ज्वेलरी को बेचने में तीनों की संलिप्तता सामने आने के बाद इन्हें गिरफ्तार किया गया है। इन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

समस्तीपुर जिला बल, एसटीएफ तथा पूर्णिया जिला बल की संयुक्त कार्रवाई में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि ज्वेलरी बेचने के बाद तीनों ने लूटकांड में अपराधियों को बाहर से मॉनिटरिंग कर रहे आरोपी प्रशांत गौरव को डोंगल के जरिए यूपीआई ट्रांजेक्शन कर भुगतान किया था। साथ ही डोंगल के जरिए ही वे आपस में बातचीत किया करते थे। समस्तीपुर में जिस सीएसपी के जरिए प्रशांत गौरव को भुगतान किया गया था, उसका सीसीटीवी फुटेज पुलिस को हाथ लगा था। पुलिस ने प्रयुक्त डोंगल भी धराए तीनों आरोपियों से बरामद किया है।

बता दें कि पूर्णिया तनिष्क लूटकांड से जुड़े मामले में अब तक पुलिस ने 16 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। 5 लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश जबकि बाकी लाइनर हैं। हालांकि 3.70 करोड़ की डायमंड लूट में पुलिस अब तक महज एक हीरे की अगूंठी ही बरामद कर सकी है। आभूषण बरामदगी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी में जुटी हुई है।

बताते चलें कि 26 जुलाई को पूर्णिया में दिनदाहड़े 7 बदमाशों ने पिस्टल के नोक पर 3.70 करोड़ की लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले के तार बेउर जेल में बंद सुबोध सिंह से जुड़े थे। जेल में बंद उसका सहयोगी पुल्लू सिंह भी शेखोपुर गांव का ही रहने वाला है। सुबोध सिंह और पुल्लू सिंह ने कई राज्यों में सोना लूटकांड की बड़ी-बड़ी घटना को अंजाम दे चुके हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

मोहनपुर चौक पर अज्ञात वाहन की ठोकर से टोटो चालक की मौत, सवारी को पहुंचा कर लौटने के दौरान हादसा

समस्तीपुर : समस्तीपुर - मुसरीघरारी मुख्य पथ पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर चौक पर…

2 मिनट ago

बिहार: चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरी महिला, RPF के जवानों ने यूं बचाई जान, CCTV में कैद हुई घटना

बेगूसराय में चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक महिला रेलवे प्लेटफॉर्म और ट्रैक के…

39 मिनट ago

दरभंगा जातीय हिंसा: चिराग पासवान ने घायलों से की मुलाकात, बोले- किसी भी हाल में नहीं बचेंगे दोषी

दरभंगा में हुई जातीय हिंसा के पीड़ितों से रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के…

4 घंटे ago

100 करोड़ मांगे तो भी देना चाहिए… पत्नी ज्योति संग विवाद पर पवन सिंह को एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की नसीहत

भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह अपनी बेबाक टिप्पणी के लिए जानी जाती…

8 घंटे ago

मजा लेने गई है, एंजॉय कर लौट आएगी; पुलिस की भाषा पर बवाल मचा तो DGP ने दी कड़ी चेतावनी

बिहार पुलिस पर संवेदनहीन भाषा बोलने पर सियासी बवाल मचा तो पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय…

8 घंटे ago

NEET छात्रा के गांव पहुंची CBI टीम, माता-पिता से पूछताछ; कल हॉस्टल पहुंच कर की थी छानबीन

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत…

10 घंटे ago