Samastipur

समस्तीपुर: आज से सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण शिक्षक अभ्यर्थियों की रिकाउंसिलिंग, 1481 अभ्यर्थी के लिये बने 5 काउंटर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- सक्षमता परीक्षा उतीर्ण स्थानीय निकाय के वैसे शिक्षक अभ्यर्थी जिनके प्रमाण पत्रों का सत्यापन विभिन्न कारणों से नहीं हुआ था व जो अभ्यर्थी पिछली काउंसिलिंग में उपस्थित नहीं हुए थे, उनके लिए जिला स्तर पर प्लस टू तिरहुत एकेडमी में बनाए गए काउंसिलिंग केंद्र पर आज 21 नवंबर से फिर से काउंसिलिंग होगी।

कुल 1481 शिक्षक शिक्षक अभ्यर्थियों की रिकॉन्सिलिंग होनी है। यह रिकाउंसिली अगले 30 नवंबर तक चलेगी। काउंसिलिंग के लिए कुल 5 काउंटर बनाए गए हैं। विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्र पर दंडाधिकारी के साथ पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। डीपीओ स्थापना कुमार सत्यम के अनुसार प्रत्येक दिन पांच स्लॉटों में काउंसिलिंग ली जाएगी।

इन अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन पिछली काउंसिलिंग में नहीं हो पाई थी। इन अभ्यर्थियों में 150 अभ्यर्थी पिछली काउंसिलिंग में उपस्थित नहीं हुए थे। 412 अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन तो हुआ था लेकिन उनका आधार सत्यापन नहीं हुआ था। 754 शिक्षक अभ्यर्थी संदिग्ध हैं। 3 शिक्षक अभ्यर्थी का मोबाइल पर ओटीपी नहीं गिरा था। बाकी अन्य तरह के असत्यापित शिक्षक अभ्यर्थी हैं। इन सभी तरह के अभ्यर्थियों को उक्त रिकाउंसिलिंग में उपस्थित होकर सत्यापन कराना होगा।

अभ्यर्थियों के वैरिफिकेशन के लिए तिथि व समय स्लॉट का निर्धारण शिक्षा विभाग के स्तर से किया जाएगा। इसकी सूचना संबंधित शिक्षकों को एसएमएस व ई शिक्षा कोष के मोबाइल एप पर शेयर किया जाएगा। सुबह नौ बजे से शाम साढ़े चार बजे तक (कुल पांच स्लोटों में) वर्गवार, विषयवार, स्लॉटवार सक्षमता परीक्षा उतीर्ण शिक्षकों व पुस्तकालयाध्यक्षों की सूची विभाग के वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। शिक्षकों की वरीयता उनके स्कूल में योगदान की तिथि के आधार पर निर्धारित होगी। टाइम स्लॉट के अनुसार केंद्र के काउंटरों पर अभ्यर्थियों का नाम खुलेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बैंक से रुपये निकालकर लौट रही ANM का बैग समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास झपटा, एक लाख रुपये व मोबाइल ले भागे बदमाश

समस्तीपुर : शहर में झपटमारी की एक और घटना सामने आई है। बैंक से रुपये…

11 घंटे ago

आज से सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर करेंगे OPD का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, हर रोज हजारों मरीज होंगे प्रभावित 

समस्तीपुर : डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार और सरकार की ओर से चिकित्सकों के खिलाफ एकतरफा…

11 घंटे ago

बीच सड़क पर दुपट्टा खींचा, मारपीट की कोशिश; समस्तीपुर में एक और लड़की से बदसलूकी का वीडियो, एक वर्ष पुराना मामला…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले से एक और लड़की के साथ बीच सड़क बदसलूकी का वीडियो…

14 घंटे ago

गंगा की स्वच्छता को लेकर समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज की छात्राओं ने दिया जागरूकता का संदेश

समस्तीपुर : स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला गंगा समिति और…

22 घंटे ago

विद्यालयों में शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति पर रखें विशेष निगरानी, शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में DM ने दिए निर्देश

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग के कार्यों और विभिन्न योजनाओं की प्रगति को लेकर डीएम रोशन…

22 घंटे ago