समस्तीपुर :- जिला पदाधिकारी के निर्देश पर अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी ने समस्तीपुर सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। सदर अस्पताल के साथ-साथ प्रसव वार्ड इमरजेंसी वार्ड, दवा काउंटर, ओपीडी सेवा, निर्माणाधीन एनएमसीएच बिल्डिंग तथा एसएनसीयू का निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगहों पर संतोषजनक तो कई जगहों पर खामियां मिली, जिसको ठीक करने का आदेश दिया गया।उन्होंने सदर अस्पताल में मरीजों को दी जाने वाली दवाइयां की बारीकी से जांच की और देखा कि कौन-कौन सी दवा उपलब्ध है।
इस दौरान उन्होंने मरीजों से भी बातचीत की। बाद में उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर दवा के स्टॉक के बारे में जानकारी हासिल की। निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में दवा वितरण की व्यवस्था ठीक-ठाक है। सदर अस्पताल में सभी प्रकार की दवाएं उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा सरकारी अस्पताल पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. एसके चौधरी के अलावा डीएस डॉ. गिरीश समेत अन्य डॉक्टर व कर्मी उपस्थित रहे।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के परोरिया गांव में शनिवार की देर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर मुसहरी टोल में रविवार को…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है. इसे लेकर कई…
समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब…
पटना में गुजरात के कारोबारी के स्टाफ से 17 किलो सोने की लूट हुई है।…
समस्तीपुर समेत पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यरत यूनिसेफ (यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस…