Samastipur

समस्तीपुर रेल डिवीजन व ग्रामीण रक्तदान संघ के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर :- रेलवे अस्पताल में समस्तीपुर रेल डिवीजन एवं ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा के द्वारा संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसकी विधिवत शुरुआत समस्तीपुर रेल मंडल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सुनील कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। जिसके बाद रक्तदान शिविर की शुरुआत की गई। इसमें रेल कर्मचारियों के साथ-साथ आम लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रक्त का संग्रह रेड क्रॉस सोसाइटी समस्तीपुर ने किया। इसमें 30 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इस दौरान रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट और मोमेंट्स से सम्मानित किया गया।

रक्तदान करने वालों में सुनीता कुमारी, डॉ. त्रिलोकीनाथ वर्मा, विनीत कुमार, डॉ. हितेश कुमार, ऋतु कुमारी, अमन कुमार, गौरव कुमार, अंजनी कुमार मुकुल, जयप्रकाश, जयप्रकाश, कमलजीत, अजित कुमार, अभिनव कुमार, विवेक कुमार, विशाल यादव सहित अन्य शामिल है। मौके पर रेड क्रॉस के टैकनिशियन नवीन कुमार, प्रकाश कुमार और विशाल कुमार व संघ के अध्यक्ष कृष्णा कुमार, सचिव राजकुमार, संयुक्त सचिव विशाल कुमार, गौरव शर्मा, विकास कुमार, शुभम कुमार, नितिन, कुणाल, अभिजीत, रौशन, राहुल सहित अन्य लोग थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर से सटे धुरलख स्थित दुर्गा मंदिर का दान पेटी तोड़कर नगदी की चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में कहीं जमीन नहीं तो कहीं भवन जर्जर, स्कूलों की बदहाली पर AISA का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान जारी

समस्तीपुर : शहर के भूमिहीन और भवनहीन प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO ने थानाध्यक्षों को विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में मंगलवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

9 घंटे ago

स्कार्पियो से गिरकर घायल रिकवरी कर्मी की PMCH में इलाज के दौरान मौ’त, Loan पर लिये वाहन की जब्ती के दौरान स्कार्पियो से घसीटा

समस्तीपुर : मुफ्फसिल के धुरलख चौक के समीप 17 सितंबर को स्कार्पियो जब्त करने के…

10 घंटे ago