समस्तीपुर/पूसा : प्रखंड की चकले वैनी पंचायत में केंद्र सरकार के माध्यम से मुफ्त दिये गये धान बीज से खेती करने वाले किसानों पर आफत टूट पड़ा है। बताया जा रहा है कि धान में दाने हैं। दर्जनों किसानों ने आवेदन दिया है। पीड़ित किसान लालो राम एवं फूल कुमारी देवी ने आईएआरआई कार्यालय पहुंचे। बता दें कि जुलाई में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान क्षेत्रीय केंद्र पूसा ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित अनुसूचित जाति उप परियोजना के तहत धान के प्रभेद पीएनआर 381 का मुफ्त में वितरण किया था।
योजना को लेकर बिहार के दर्जन भर से अधिक जिले के किसानों के बीच धान, मूंग एवं अरहर के बीजों का वितरण कर भारतीय कृषि को मजबूत करने का एक सफल प्रयास किया गया। आवेदक ने शिकायत पत्र को आईएआरआई नई दिल्ली स्थित निदेशक को प्रेषित कर न्याय की गुहार लगायी है। हस्ताक्षर करने वालों में रामानंदन राम, रामस्वार्थ राम, सुनीता देवी, रामजी राम, फेकू राम आदि शामिल हैं। इस संबंध में संस्थान के अध्यक्ष डॉ केके सिंह का बताना है कि धान की फसल में किसान समय पर खाद-पानी नहीं देंगे, तो परिणाम अपेक्षित नहीं आयेगा।
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…
समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…