Samastipur

समस्तीपुर: महंगा मिल रहे मक्के के बीज के कारण किसान परेशान, विभागीय निगरानी में निर्धारित मूल्य पर बीज वितरण कराने की मांग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/ताजपुर :- ताजपुर बाजार के दुकानों में मक्के का बीज महंगे दामों में मिलने से किसान परेशान हैं। कस्बे आहर गांव के बिरज कुमार, नंदकिशोर राय, पिंटू कुमार, राजेश कुमार आदि किसानों ने बताया कि वे लोग खेत तैयार कर चुके हैं। परन्तु बीज के लिए भटक रहे हैं। किसी को एक एकड़ तो किसी को डेढ़ से दो एकड़ में मक्के की खेती करना है। लेकिन बाजार से बीज नदारद है। जहां मिलता भी है। वहां निर्धारित दर से काफी अधिक लिया जाता है।

बताया कि दुकानदार मुश्किल से बीज मिलने की बात कहकर चार किलो के तीन हजार रुपये वाला पैकेट तैंतीस सौ से पैंतीस सौ रुपये के हिसाब से बेच रहे हैं। विभाग की ओर से इसपर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। परेशान किसानों ने विभागीय पदाधिकारी से इस ओर ध्यान देते हुए बाजार में समुचित बीच मुहैया कराने तथा जरूरतमंद किसानों को निर्धारित दर से बीज उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह ने कृषि पदाधिकारी से शिकायत की जांच कर विभागीय निगरानी में चिन्हित दुकानों के माध्यम से निर्धारित मूल्य पर बीज वितरण कराने की मांग की है।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

14 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

14 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

15 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

22 घंटे ago