समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर: 10वीं की छात्रा को साथ में पढ़ने वाले सनकी छात्र ने मारा चाकू, इलाज जारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर :- पूसा थाना क्षेत्र के मोरसंड में सोमवार की शाम 10वीं कक्षा की एक छात्रा को एक सनकी युवक ने चाकू मारकर जख्मी कर दिया है। जख्मी हालत में छात्रा को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर देख उसे शहर के ही एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना को अंजाम देने वाला युवक जख्मी छात्रा का ही सहपाठी है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

बताया गया है कि मोरसंड गांव स्थित एक कोचिंग में छात्रा पढ़ने जाती है जहां उसी कोचिंग में उक्त युवक भी पढ़ता है। वहीं पर छात्र ने छात्रा पर चाकू से वार कर दिया। छात्रा को लहूलुहान स्थिति में देख स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना देते हुए इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र को हिरासत में ले लिया है। आरोपी छात्र के पास से पुलिस ने एक कत्ता भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है की आखिर उसने छात्रा पर जानलेवा हमला क्यों किया।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150