Samastipur

बगैर नोटिस दुकान खाली कराने पहुंची समस्तीपुर पुलिस ने व्यवसायी को बीच सड़क पर पीटा ! व्यवसायी ने DGP से लगायी न्याय की गुहार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने शहर के गुदरी बाजार में बीच सड़क पर व्यवसायी को पीटने के साथ अभद्र व्यवहार किया। सोशल मीडिया में इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। अब पीड़ित दुकानदार ने इस मामलेे में डीजीपी के अलावा मानवाधिकार आयोग, डीएम, एसपी व एसडीओ को आवेदन भेजा है। आवेदन में पीड़ि़त दुकानदार मृत्युंजय मणी गोस्वामीद ने कहा है कि उनके पिता गुदरी बाजार में काफी दिनों से प्रेमा देवी व संतोष कुमार के किराये के मकान में 1983 से पहले से दुकान करते आ रहे हैं।

मकान मालिक ने उनके खिलाफ 1983 में केस किया था जो समझौता के बाद समाप्त हो गया। जिसके बाद पुन: 31 अगस्त 94 को नये किरायेनामे पर दुकान शुरू किया। जिसका किराया 3075 प्रति माह दिसम्बर 2022 तक दिया। जनवरी 2023 सेे मकान मालिक ने अचानक 12 हजार रुपये किराये देने की मांग की। जिसका विरोध करने पर मकान मालिक ने दुकान खाली करने की चेतावनी दी। जिस पर उसके पिता भोला गोस्वामी ने एसडीओ के कोर्ट में केस किया।

सुनवाई के बाद एसडीओ ने नगर पुलिस व सीओ को निरीक्षण कर प्रतिवेदन देने का आदेश दिया। जिसके आलोक में सीओ ने प्रतिवेेदन दिया, लेकिन नगर पुलिस ने अब तक प्रितिवेदन नहीं दिया। पीड़ित ने आवेदन में यह भी लिखा है कि मकान मालिक संतोष कुमार के भतीजा गौरव कुमार डीएसपी के पद पर कार्यरत हैं। उनके कहने पर नगर थाने के दारोगा व एक पुलिस कर्मी उनकी दुकान पर पहुंचे और पिताजी को गाली देने लगे। वे दुकान खाली कराने व ताला लगाने की भी बात कर रहे थे। जिस पर मृत्युंजय ने पिता को गाली देने से मना करने के साथ दुकान खाली कराने का आादेश दिखाने की मांग की।

जिसके बाद दोनों पुलिस कर्मी उसे दुकान से खींच कर बाहर निकाल मारा पीटा और जबरन थाना ले जाने की कोशिश की। हल्ला पर अन्य दुकानदारों के जुटनेे पर उसे पुलिस कर्मियों ने छोड़ा। आवेदन में पीड़ित दुकानदार ने कहा है कि इस घटना का दृश्य गुदरी बाजार में दुकानदारों के सीसीटीवी में कैमरे में कैद है। वहीं कई लोगों नेे इसका वीडियो भी बनाया है। इस संबंध में नगर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने बताया किे इस घटना की उन्हें जानकारी नहीं है। पता करने के बाद ही इस पर कुछ कह सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा में देह व्यापार मामले में होटल और विवाह को किया गया भवन सील

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर के मिर्जापुर क्षेत्र में देह व्यापार मामले के खुलासे के बाद…

13 मिनट ago

सीएम पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्हें यह…

2 घंटे ago

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

9 घंटे ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

10 घंटे ago

समस्तीपुर बाजार समिति स्थित गोदाम का SDO ने किया निरीक्षण, भंडारण व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…

11 घंटे ago

सिपाही और हवलदार के सेवानिवृत्त होने पर समस्तीपुर एसपी ने किया सम्मानित

समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…

11 घंटे ago