Samastipur

समस्तीपुर में सुबह-सुबह खेत में फेंकी मिली नाबालिग छात्रा की ला’श, पिता बोले- जमीन विवाद में ह’त्या

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/पटोरी :- समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर उंडी के वार्ड संख्या-20 निवासी रजनीकांत सिंह की 17 वर्षीय पुत्री शिल्पी कुमारी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सोमवार की सुबह खेत में नाबालिग लड़की की डेड बॉडी मिली है। बताया गया है की इंटर में पढ़ने वाली यह छात्रा रविवार की शाम से घर से लापता थी। खोजबीन करने के बाद छात्रा का कुछ भी पता नहीं चलने पर पिता ने रविवार की रात किशोरी के लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी।

पिता के अनुसार पुराने भूमि विवाद के कारण उनकी बेटी की हत्या हुई है। पुलिस ने मृतका की डेड बॉडी को कब्जे में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक, किशोरी के गले पर गहरे काले रंग के नई निशान मौजूद थे। फिलहाल अभी पुलिस इस मामले में अलग-अलग एंगल से जांच-पड़ताल कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कुणाल चंद्र सिंह, ब्रज किशोर यादव, बलाल खां पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए है।

Avinash Roy

Recent Posts

नाबालिग से सामूहिक दु’ष्कर्म के विरोध में मुसरीघरारी चौराहे पर NH-28 जाम, मक्के के खेत में मिली थी पीड़िता

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में 9वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ कथित सामूहिक…

19 मिनट ago

समस्तीपुर में ठनका गिरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौ’त, चचेरा भाई गंभीर रूप से झुलसा; बैगन तोड़ने खेत गई थी महिला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर टारा पंचायत के माधोपुर भुआल…

3 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट परिसर से पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ पॉक्सो का विचाराधीन कैदी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

समस्तीपुर : स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब…

3 घंटे ago

सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर समस्तीपुर–सहरसा पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, मची अफरा-तफरी

समस्तीपुर रेलमंडल के सहरसा-मानसी रेलखंड स्थित सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार तड़के एक बड़ा…

9 घंटे ago

रेवाड़ी ढाला गुमटी के पास हथियार के बल पर मोबाइल लूट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अंगारघाट थाने की पुलिस ने हथियार के बल पर हुई मोबाइल लूट की…

12 घंटे ago

शहर से सटे दुधपुरा स्थित कबाड़ी दुकान पर समस्तीपुर पुलिस की छापेमारी, चोरी का सामान बरामद, दो हिरासत में 

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा जेल चौक स्थित एक कबाड़ी दुकान पर रविवार…

19 घंटे ago