Samastipur

समस्तीपुर में 6 शराब के तस्कर समेत 7 गिरफ्तार, उत्तर प्रदेश से तस्करी कर ला रहे थे शराब

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- उत्पाद पुलिस की टीम ने यूपी से शराब की तस्करी करने वाले गिरोह के 6 सदस्यों समेत 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारों की पहचान शाहपुर पटोरी के हसनपुर सूरत निवासी रौशन कुमार, रितेश कुमार व पप्पू कुमार, मोहिउद्दीननगर के वार्ड संख्या-10 निवासी शिवम कुमार के अलावा वैशाली जिले के महनार थाना के बाजितपुर गांव के मृत्युंजय कुमार और मोतिहारी जिले के राजपुरा बहुवारा के नरेंद्र ओझा के रूप में की गई है।

इन सभी को उत्पाद थाना पटोरी की टीम ने पटोरी रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि सभी यूपी से शराब लाकर यहां अलग-अलग हिस्सों में बेचा करते थे। उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर एक साथ सभी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान सभी के बैग से शराब की बरामदगी हुई है। इसके बाद टीम ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।

जब्त शराब की मात्रा 69 लीटर बताई गई है। दूसरी और उत्पाद विभाग की टीम ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियाँ रघुकंठ गांव के मणिकांत चौधरी को ब्रांडेड के अंग्रेजी शराब की ट्रेटा पैक के साथ गिरफ्तार किया है। टीम ने उसके पास से 14.2 लीटर शराब बरामद किया है। सभी गिरफ्तारों के विरुद्ध मद्य निषेध की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

10 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

18 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

18 घंटे ago