Samastipur

समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग पर चोकर लदा पिकअप पलटा, चालक गाड़ी छोड़कर हुआ फरार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर/कल्याणपुर :- कल्याणपुर थाना अंतर्गत समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग में परतापुर भट्टी चौक के समीप बुधवार दोपहर चोकर लदा एक पिकअप पलट गया। हालांकि इसमें कोई जख्मी या हताहत नहीं हुआ। हादसे के बाद पिकअप का चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिकअप पर चोकर लदा हुआ था।

गाड़ी पलटते की आवाज सुनकर आसपास के लोग जब तक पहुंचे तब तक पिकअप का चालक भाग चुका था। अपर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार झा ने बताया कि पिकअप पलटने की सूचना मिलने पर पुलिस बल को भेजा गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

11 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

19 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

19 घंटे ago