समस्तीपुर :- जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के रिसोर्स पर्सन के पैनल के अनुमोदन को लेकर बैठक की गयी। विदित हो कि प्रत्येक प्रखंड में एक रिसोर्स पर्सन का चयन किया जाना है। पूर्व में 11 प्रखंडों में ही रिसोर्स पर्सन कार्यरत हैं। शेष 9 प्रखंडों में इनका चयन किया जाना है, जिसके लिए पैनल अनुमोदन समिति की बैठक की गयी। पूर्व में प्राप्त आपत्तियों का निराकरण करते हुए पैनल को अनुमोदित किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि सूची को जिला के वेबसाइट पर प्रदर्शित करना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण शशिकांत पासवान, जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना नरेंद्र कुमार, जिला मत्स्य पदाधिकारी नियाजुद्दीन तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
समस्तीपुर : सुबह-शाम हल्की ठंड और दोपहर में तेज धूप के कारण मौसम में हो…
समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आरबी कॉलेज, दलसिंहसराय में शनिवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की कॉलेज…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौआचक पंचायत के वार्ड संख्या-2 में…
समस्तीपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र में चारपहिया वाहन सवार बदमाशों द्वारा युवक से मोबाइल और…
समस्तीपुर : मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम ‘सुरक्षित शनिवार’ को प्रभावी ढंग से लागू करने के…