Bihar

अगले साल पटना में दौड़ने लगेगी मेट्रो रेल, बिहार सरकार ने बता दी उद्घाटन की तारीख

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार की राजधानी पटना में अगले साल यानी 2025 में मेट्रो रेल की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने इसके लॉन्चिंग की तारीख भी बता दी है। उन्होंने बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में जानकारी देते हुए कहा कि पटना मेट्रो अगले साल स्वतंत्रता दिवस से चलने लगेगी। यानी कि पटनावासियों को 15 अगस्त 2025 से मेट्रो रेल की सुविधा मिल जाएगी। उन्होंने सदन में चालू वित्त वर्ष के लिए 32,506 करोड़ रुपये का दूसरा अनुपूरक बजट पेश करते हुए एक बयान में यह बात कही।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि इस बजट का उपयोग राज्य में केंद्र और बिहार सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन में किया जाएगा। उन्होंने कहा, “इस फंड का उपयोग पटना मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण को पूरा करने के लिए किया जाएगा। पटना मेट्रो अगले साल स्वतंत्रता दिवस से अपना परिचालन शुरू करेगी। पर्यटन विभाग से संबंधित कई परियोजनाओं के विकास के लिए भी निधि का उपयोग किया जाएगा, जिसमें कैमूर जिले में ‘पर्यटक केंद्र’ का विकास भी शामिल है।”

बता दें कि बिहार में अगले साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार पटना में शुरुआती फेज में मेट्रो रेल सेवा शुरू करने की तैयारी कर रही है। प्राथमिक कॉरिडोर पर आईएसबीटी बैरिया से मलाही पकड़ी तक मेट्रो दौड़ाने की योजना है, जिसे अगले साल 15 अगस्त तक शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार अपने खर्च पर 33 करोड़ में एक ट्रेन भी खरीदने वाली है। पिछले दिनों हुई नीतीश कैबिनेट की बैठक में 115 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई थी।

पटना मेट्रो के प्रारंभिक चरण में दो प्राथमिक गलियारे शामिल हैं। उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर में पटना जंक्शन से दानापुर तक मेट्रो चलेगी, जबकि पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर के जरिए पटना साहिब क्षेत्र को एम्स से जोड़ा जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

2 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

2 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

2 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

10 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

13 घंटे ago